Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार में बंद होंगे कांटी और बरौनी थर्मल पावर प्लांट

Advertisement
Advertisement
Patna: बाढ़ और नवीनगर में मेगा थर्मल प्लांट निर्माण के बाद सरकार ने बिहार में चल रहे छोटे पावर स्टेशनों को बंद करने का फैसला लिया है. सरकार की नयी नीति का सबसे ज्यादा असर मुजफ्फरपुर और बरौनी स्थित बिजली संयंत्र पर होगा. सरकार ने 110 मेगावाट की कांटी और बरौनी थर्मल पावर प्लांट को बंद करने का निर्णय लिया है. बता दें कि मुजफ्फरपुर का कांटी बिजलीघर पहले से ही बंद है. वहीं बरौनी का थर्मल प्लांट भी जल्द बंद होने वाला है.

उत्पादन में हो रहा अधिक खर्च

थर्मल प्लांटों को बंद करने के पीछे उत्पादन लागत अधिक होना बताया जा रहा है. पर्यावरण की नजर से भी इसका 25 साल से अधिक पुराना होना भी बंद का कारण है. नीतीश सरकार के आने के बाद इन दोनों बिजली संयंत्रों की मरम्मत की गई थी लेकिन बिजली उत्पादन में सुधार नहीं हो सका.

जार्ज फर्नांडिस के प्रयास से बना था कांटी धर्मल पावर स्टेशन

मुजफ्फरपुर का कांटी थर्मल प्रोजेक्ट का निर्माण तत्कालीन सांसद जॉर्ज फर्नांडिस के प्रयास से हुआ था. 50 मेगावाट की दो इकाई यहां स्थापित की गयी थी. लेकिन निर्माण के बाद इसका कभी सही से संचालन नहीं हो पाया और यहां उत्पादन ठप ही रहा. इसे भी पढ़ें- किरीबुरु:">https://lagatar.in/kiriburu-safai-karamcharis-end-agitation-on-consent-to-reconnect-disconnected-power-connections/">किरीबुरु:

काटे गये बिजली कनेक्शन को फिर से जोड़ने की सहमति पर सफाई कर्मियों ने खत्म किया आंदोलन
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही