Search

 
 
 

Kapali : घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या

 
Kapali (Chandil) : चांडिल थाना क्षेत्र के कपाली ओपी अंर्तगत मिल्लतनगर रोड नंबर एक निवासी मोहम्मद सरफराज (28 वर्ष) ने रविवार की रात अपने घर में कपड़े का फंदे के सहारे लटक कर आत्महत्या कर ली. मृतक अपने सभी भाई-बहनों में सबसे छोटा था. परिजनों के अनुसार मोहम्मद सरफराज रविवार की रात लगभग 11 बजे खाना खाकर कमरे में सोने चला गया. वहीं परिवार वालों ने सोमवार की सुबह देखा कि सरफराज अपने कमीज के सहारे फंदे में लटका हुआ था. सरफराज की मौत के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. परिजनों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को देने के बाद कपाली ओपी की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया. कपाली ओपी पुलिस ने बताया कि मृतक नशे का आदी था और कामकाज भी नियमित रूप से नहीं करता था. पुलिस मामले की सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है. इसे भी पढ़ें : Jadugoda">https://lagatar.in/jadugoda-opposition-to-removal-of-bhumij-language-from-teacher-eligibility-test/">Jadugoda

: शिक्षक पात्रता परीक्षा में भूमिज भाषा हटाने का विरोध
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही