Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कपिल शर्मा ने कहा कमाई के लिए नहीं करना चाहता फिल्में, मैं बहुत अमीर हूं

Lagatar Desk: कपिल शर्मा की फिल्म `ज्विगाटो` ने भारत में अपनी रिलीज से पहले ही दुनियाभर के दर्शकों के दिलों में खास जगह बना ली है. सालों से अपनी कॉमेडी से देश और दुनियाभर के लोगों को हंसा रहे कपिल शर्मा ने इस बार दर्शकों की आंखें नम कर दी हैं. कपिल शर्मा की फिल्म `ज्विगाटो` 17 मार्च को रिलीज होगी. फिल्म में कपिल ने लोअर मिडिल क्लास डिलीवरी बॉय का रोल प्ले किया है. वहीं फैंस कपिल की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. वहीं मीडिया से बात करते हुए कपिल शर्मा ने कहा कि “मैं केवल वही फिल्में करना चाहता हूं जो मेरे दिल को छूती हैं. यह मेरे लिए प्रायोरिटी थी और यह हमेशा रहेगी. मैं सिर्फ पैसा कमाने के लिए फिल्में नहीं करना चाहता. मैंने काफी कमाया है. मैं बहुत अमीर हूं. इसे भी पढ़ें:  जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-vbda-jharkhand-team-reached-bihar-to-speed-up-blood-donation-movement/">जमशेदपुर

: रक्तदान आंदोलन को गति देने के लिए वीबीडीए झारखंड की टीम पहुंची बिहार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-266.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बता दें कि कपिल शर्मा ने साल 2007 में स्टैंड-अप कॉमेडी शो ‘द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज’ का तीसरा सीजन जीता था. इसके बाद से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा. देखते ही देखते ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ जैसे शो के साथ उनकी पॉपुलैरिटी ने आसमान छू लिया और उन्होंने कॉमिक स्पेस में खुद के लिए एक खास जगह भी बना ली. कपिल शर्मा के फैंस उनकी फिल्म को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं. इसे भी पढ़ेंनियोजन">https://lagatar.in/chief-minister-will-answer-in-the-house-on-the-planning-policy-said-bjp-will-not-wear-t-shirt-from-tomorrow/">नियोजन

नीति पर मुख्यमंत्री देंगे सदन में जवाब, बोले भाजपा विधायक- कल से नहीं पहनेंगे टी-शर्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही