Search

 
 
 

कपिल सिब्बल ने कहा, देश में रहने में शर्म महसूस कर रहा हूं, भाजपा का पलटवार

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि मैं उस देश में रहते हुए शर्म महसूस कर रहा हूं, जहां सत्ता में बैठी पार्टी लोकतंत्र की जड़ें खोदने के लिए किसी भी तरह का हथकंडा अपनाने को तैयार है.
 

New Delhi :  मुझे इस देश में रहने में शर्म महसूस हो रही है. यह बयान सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता और राज्यसभा सांसद कपिल सिब्बल का है.

 

 


टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले के बाद कपिल सिब्बल ने रविवार को कहा कि मैं उस देश में रहते हुए शर्म महसूस कर रहा हूं, जहां सत्ता में बैठी पार्टी लोकतंत्र की जड़ें खोदने के लिए किसी भी तरह का हथकंडा अपनाने को तैयार है. उनका इशारा सीधे भाजपा की ओर था.

 

 

 

आज सोमवार को भाजपा ने कपिल सिब्बल पर पलटवार किया. भाजपा ने कहा कि देश की सुप्रीम कोर्ट से करोड़ों रुपये कमाने वाले कपिल सिब्बल उसी देश को शर्मिंदगी बता रहे हैं.

 


भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने सिब्बल पर हमलावर होते हुए एक वीडियो बयान जारी किया. उन्होंने सिब्बल की कमाई पर सवाल उठाते हुए   सुप्रीम कोर्ट में वकालत कर करोड़ों रुपये कमाने वाले देश में रहने को शर्मिंदगी मान रहे हैं.

 


पूनावाला ने  2021 चुनाव के बाद बंगाल में हुई हिंसा पर सिब्बल को घेरा. पूनावाला ने कहा कि 2021 में पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा में तीन सौ से ज्यादा भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ता कथित मारे गये, तब कपिल सिबल ने चुप्पी साध ली.

 


उन्होंने कहा कि भाजपा का विरोध करना और बात है, लेकिन देश का विरोध करना अलग बात है. कहा कि राजनीतिक मतभेद तो हो सकते हैं, लेकिन देश से नफरत क्यों की जा रही है?

 

 

अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले  के संदर्भ में पूनावाला ने कहा कि इस घटना को कोई भी सही नहीं ठहरा रहा है.   दावा किया कि इस मामले में पकड़े गये  कुछ का संबंध टीएमसी से ही है. कहा कि अधिकतर विपक्षी नेताओं ने इस हमले की खुलकर निंदा नहीं की है. वे इसे टीएमसी  का अंदरूनी झगड़ा करार दे रहे हैं. 

 

 

अपनी बात रखते हुए पूनावाला ने राहुल गांधी का भी नाम लिया.  आरोप लगाया कि राहुल गांधी कहते हैं कि वो भारतीय राज्य से लड़ेंगे, यहां लोकतंत्र खत्म हो गया ह.  अमेरिका-ब्रिटेन को दखल देना चाहिए. यह आरोप भी लगाया कि  ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कुछ लोगों ने सेना की बहादुरी पर प्रश्नचिह्न खड़े किये

 


भाजपा के एक अन्य  प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी सिब्बल पर हमलावर होते हुए  कहा कि कपिल सिब्बल का बयान बंगाल के मतदाताओं सहित देश के करोड़ों मतदाताओं का और भारतीय लोकतंत्र का अपमान है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही