Search

कपिल सिब्बल ने बीजेपी पर कसा तंज, एक ही चीज बार-बार बेचकर और सांप्रदायिक कार्ड खेलकर चुनाव नहीं जीत सकते

NewDelhi :  कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार को लेकर राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने तंज कसा है. सिब्बल ने ट्वीट कर कहा कि कर्नाटक चुनाव से यह सीख और सबक मिला है कि आप एक ही बार-बार नहीं बेच सकते, बार-बार एक ही झूठ नहीं बोल सकते, विष वमन नहीं कर सकते, भ्रष्ट सरकार का साथ देते हुए दूसरों को भ्रष्ट नहीं कह सकते और हर बार सांप्रदायिक कार्ड नहीं खेल सकते. (पढ़ें, लातेहार">https://lagatar.in/naxalite-bandh-shows-partial-effect-in-latehar-shops-open-but-people-did-not-reach/">लातेहार

में नक्सली बंद का दिखा आंशिक असर, दुकानें खुली पर नहीं पहुंचे लोग)

सिब्बल ने कांग्रेस को अगले पांच साल तक लोगों का दिल जीतने की दी थी सलाह

कपिल सिब्बल ने रविवार को कांग्रेस को सलाह दी थी. सिब्बल ने अपील की थी कि खुली, ईमानदार और बिना भेदभाव वाली सोच रखकर वह अगले पांच साल लोगों का दिल जीते. सिब्बल ने पिछले साल मई में कांग्रेस छोड़ दी थी और समाजवादी पार्टी के समर्थन से राज्यसभा में निर्दलीय सदस्य के रूप में निर्वाचित हुए थे.  बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव परिणाम में कांग्रेस ने 224 सीटों में से 135 पर जीत हासिल की. वहीं भाजपा और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवगौड़ा की पार्टी जनता दल (सेक्यूलर) को क्रमश: 66 और 19 सीटें मिलीं. इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/shortage-of-ips-officers-in-jharkhand-12-important-posts-running-on-additional-charge-32-posts-lying-vacan/">झारखंड

में IPS अधिकारियों की कमी, 12 महत्वपूर्ण पद अतिरिक्त प्रभार पर चल रहे, 32 पद खाली पड़े
[wpse_comments_template]      

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp