Search

 
 
 

कर्नाटक जीतने पर कपिल सिब्बल की कांग्रेस को सलाह, अगले पांच साल तक लोगों के दिल जीतें

 
New Delhi : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की बंपर जीत के एक दिन बाद राज्यसभा सदस्य कपिल सिब्बल ने आज रविवार को कांग्रेस को सलाह दी है.  सपा के समर्थन से राज्यसभा पहुंचे  सिब्बल ने कांग्रेस से राज्य में अगले पांच साल तक ईमानदारी के साथ तथा भेदभाव न करते हुए लोगों के दिल जीतने का आग्रह किया.                                                                                                                                ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस ने कल स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया.

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के साथ वापसी करते हुए कांग्रेस ने भारतीय जनता पार्टी को दक्षिण भारत में उसके एकमात्र गढ़ से सत्ता से बाहर कर दिया है. कांग्रेस ने कल शनिवार को स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया. सिब्बल ने ट्वीट किया, कर्नाटक चुनाव जीतना मुश्किल है. लोगों के दिल जीतना और भी ज्यादा मुश्किल है.

प्रधानमंत्री हारे. कर्नाटक के लोग जीते

अगले पांच साल तक सच्चाई, ईमानदारी के साथ और गैर-भेदभावपूर्ण होकर लोगों के दिल जीतें. उन्होंने कहा कि इनमें से कुछ भी न होने के कारण भाजपा चुनाव हारी. इससे पहले चुनावी परिणाम पर प्रतिक्रिया देते हुए सिब्बल ने ट्वीट किया, प्रधानमंत्री हारे. कर्नाटक के लोग जीते. 40 प्रतिशत, केरल स्टोरी, विभाजनकारी राजनीति, अहंकार, झूठ को ना. कांग्रेस जीत की हकदार है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही