Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गिरिडीह की कपिलो ग्राम पंचायत को मिला सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास का पुरस्कार

  • नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार दिया गया
Ranchi : झारखंड में पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त करने की कड़ी अब मजबूत हो रही है. इसके सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं. इसी कड़ी में नई दिल्ली के विज्ञान भवन में सोमवार को झारखंड के गिरिडीह स्थित कपिलो ग्राम पंचायत को नानाजी देशमुख सर्वोत्तम पंचायत सतत विकास पुरस्कार दिया गया. यह पुरस्कार पूरे भारत में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन ग्राम पंचायतों को दिया गया है. केंद्रीय पंचायत राज मंत्री द्वारा यह पुरस्कार पंचायत के मुखिया को दिया गया. मालूम हो कि पंचायत राज मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रत्येक वर्ष विकास योजनाओं के समग्र कार्यान्वयन एवं स्थानीय स्वशासन में पंचायती राज संस्थानों के कार्य निष्पादन को बेहतर कार्य करने वाले पंचायती राज संस्थाओं को पुरस्कृत किया जाता है.

गिरिडीह के बिरनी प्रखंड में है कपिलो

ग्राम पंचायत कपिलो गिरिडीह के बिरनी प्रखंड में स्थित है. कपिलो पंचायत का गठन चार गांवों से होता है, कपिलो, पंडाना कला, राजमनिया और चानो. ग्राम पंचायत ने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत मूल्यांकन वर्ष में 96 पक्का आवास का निर्माण किया. पंचायत में कॉमन सर्विस सेंटर स्थापित है. साथ ही पंचायत सचिवालय में ही पंचायत का अपना सिस्टम सेटअप संचालित है. पंचायत में आकर्षक पंचायत भवन के साथ -साथ आकर्षक आंगनबाड़ी केंद्र, विद्यालय, स्वास्थ्य केंद्र, प्रज्ञा केंद्र एवं ज्ञान केंद्र की स्थापना की गई है. पंचायत भवन और विद्यालय में छात्र -छात्राओं के लिए अलग -अलग शौचालय, आंगनबाड़ी केन्द्रों में क्रियात्मक स्वच्छ शौचालय की सुविधा उपलब्ध है. साथ ही पुस्तकालय, सामुदायिक केंद्र, सात आंगनबाड़ी केंद्र और खेल का मैदान भी उपलब्ध है. कपिलो को सतत विकास लक्ष्य के सभी विषयों में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य के लिए पुरस्कार मिला है.

कपिलो के हर घर बिजली की व्यवस्था

कपिलो के हर घर बिजली की व्यवस्था है, जो घरेलू उपयोग के लिए 24 घंटा बिजली उपलब्ध रहती है. हर घर में नल से शुद्ध पेयजल सुविधा उपलब्ध है तथा जल भंडारण सुविधा के लिए स्टोरेज टैंक भी है. पंचायत का अपना एंबुलेंस भी उपलब्ध है. ग्राम पंचायत को बुनियादी ढांचा में और भी बेहतर बनाने हेतु सभी शिक्षण संस्थानों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने की योजना है. सभी कच्चे आवास को पक्के में परिवर्तित किया जाएगा. इसे भी पढ़ें – प्रधानमंत्री">https://lagatar.in/pradhan-mantri-awas-yojana-urban-24394-houses-in-jharkhand-at-non-starter-stage/">प्रधानमंत्री

आवास योजना शहरी : झारखंड में 24394 आवास नॉन स्टार्टर स्टेज पर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही