Search

 
 
 

करण जौहर ने वेट लॉस पर तोड़ी चुप्पी, बोले- अब मैं बिल्कुल स्वस्थ हूं

 
Lagatardesk : मशहूर फिल्ममेकर करण जौहर हाल ही में एक अवॉर्ड फंक्शन में अपनी बदली हुई शक्ल-सूरत को लेकर चर्चा में आ गए थे.उन्हें देखकर फैंस चौंक गए, क्योंकि करण पहले से काफी दुबले-पतले नजर आए और उनके चीकबोन्स भी उभरे हुए दिखे. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/04/Untitled-3-12-272x181.gif"

alt="" width="272" height="181" /> इस पर लोगों ने उनकी सेहत को लेकर चिंता जताई. अब खुद करण जौहर ने इस ट्रांसफॉर्मेशन पर चुप्पी तोड़ते हुए अपनी हेल्थ को लेकर बड़ा खुलासा किया है.करण ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है.जिसमें उन्होंने लिखा की आज लाइव आएंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें उन्होंने बताया कि वह अपने स्वास्थ्य के मामले में बहुत चिंतित रहते हैं. अब वह पहले से ठीक है.अपने अचानक वजन घटने के बारे में बात करते हुए करण ने कहा कि ब्लड टेस्ट कराने के बाद उन्हें पता चला कि उन्हें वजन कम करने की जरूरत है. इसके अलावा उन्होंने कहा कि उनका वजन एक टाइम खाना खाने के कारण कम हुआ, जो स्वस्थ तरीकों को अपनाने की वजह से हुआ.साथ ही उन्होंने बताया कि अब वह बिल्कुल स्वस्थ हैं. वहीं लोगों को भी अपने सेहत का ख्याल रखने की सलाह दी . करण जौहर की आगामी फिल्म : अगर फिल्म निर्माता करण जौहर के फिल्म की बात करें तो वो अपनी अगली फिल्म `चांद मेरा दिल` की तैयारी में लगे हैं.इस फिल्म में अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी मुख्य भूमिका में हैं. इस फिल्म को मीनाक्षी सुंदरेश्वर निर्देशक विवेक सोनी द्वारा निर्देशित किया जा रहा है यह फिल्म इसी साल 2025 में रिलीज होने वाली है.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही