Search

 
 
 

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में मना कारगिल दिवस

 
Ranchi : सरला बिरला पब्लिक स्कूल के प्रांगण में कारगिल विजय दिवस मनाया गया. छात्रों ने युद्ध के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए एक विशेष सभा का आयोजन किया. उन्होंने युद्ध के मोर्चे पर ऑपरेशन विजय के बहादुर सैनिकों की वीरता को नमन करते हुए उनकी याद में देशभक्ति कविताएं पढ़ीं तथा देशभक्ति से संबंधित स्लोगन लिख कर राष्ट्र और राष्ट्र के नायकों को श्रद्धांजलि अर्पित की. विद्यालय के कार्मिक व प्रशासनिक प्रमुख डॉ. प्रदीप वर्मा ने ऐसी सभाओं के संचालन में छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों के प्रयासों की सराहना की. प्राचार्या परमजीत कौर ने छात्रों को इन बहादुर नायकों के नक्शेकदम पर चलने के लिए प्रोत्साहित किया और उन्हें सिद्धांतों और मूल्यों के साथ जीवन जीने के लिए भी प्रेरित किया. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/07/IMG-20230727-WA0000.jpg"

alt="" width="1600" height="1066" />
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही