Search

सीयूजे में मनाया गया कारगिल विजय दिवस

Ranchi : सीयूजे में बुधवार को एनएसएस द्वारा कारगिल विजय दिवस मनाया गया. इस मौके पर सीयूजे के कुलपति प्रो क्षिति भूषण दास एवं मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल जेके सिंह को आमंत्रित किया गया था. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. ऋषिकेश महतो ने की. पौधे एवं शॉल देकर विश्वविद्यालय कुलपति एवं मुख्य अतिथि का सम्मानित किया गया. कर्नल जेके सिंह ने 1999 में पाकिस्तान से हुए कारगिल युद्ध के बारे में जानकारी दी. बताया कि आज के दौर में किसी भी क्षेत्र में विकसित होने के लिए युवा का योगदान महत्वपूर्ण है. बच्चों को शपथ दिलाते हुए कहा कि जब कभी भी देश की सेवा करने का अवसर मिले, तो उसे पूरा जरूर करना. इसके बाद अतिथि डॉ अनिल ने जीवन को तनावमुक्त एवं शरीर को स्वस्थ रखने के लिए योग के महत्व की जानकारी दी. कार्यक्रम में बच्चों ने भाषण एवं कविता पाठ किया. इस अवसर पर डॉ प्रज्ञा शुक्ला, डॉ रामकिशोर सिंह एवं अन्य मौजूद थे. इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/ranchi-district-level-subroto-mukherjee-football-competition-concluded/">रांची

: जिला स्तरीय सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता संपन्न
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//