Search

 
 
 

कारगिल विजय दिवस : बोले रक्षा मंत्री, ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया, आतंकवाद में शामिल लोगों का क्या अंजाम होता है

पीएम मोदी ने देश के वीर जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने  एक्स पर पोस्ट कर कहा, करगिल विजय दिवस पर हमारा देश उन बहादुर सैनिकों को सलाम करता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अद्भुत साहस और समर्पण दिखाया.
 

New Delhi : आज 26 जुलाई को देश भर में कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ मनाई जा रही है. इस अवसर पर द्रास  स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर आयोजित  कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शामिल हुए. उन्होंने पाकिस्तान पर हमलावर होते हुए कहा,  भारत डेटा सेंटर बनाता है, पाकिस्तान कट्टरपंथी सेंटर बनाता है.  

 

 

रक्षा मंत्री साफ कर दिया कि PoK के अलावा पाकिस्तान के साथ कोई बातचीत नहीं होगी. कहा कि ऑपरेशन सिंदूर ने दिखा दिया है कि आतंकवाद में शामिल लोगों का क्या अंजाम होता है. इससे पहले शनिवार, 25 जुलाई को कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय सेना ने द्रास में दो दिवसीय स्मृति समारोहों की शुरुआत की.

 

यहां आयोजित शौर्य संध्या कार्यक्रम में रक्षा मंत्री ने कहा, भारतीय सशस्त्र बल देश की सुरक्षा के लिए किसी भी चुनौती का सामना करने में पूरी तरह सक्षम हैं.रक्षा मंत्री ने कहा, दुश्मन की नापाक कोशिशों, छद्म युद्ध और लगातार की जा रही घुसपैठ की कोशिशों से भारत का संकल्प कमजोर नहीं होगा.भारतीय सेना हर चुनौती का सामना करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

 

इस अवसर पर पीएम मोदी ने देश के वीर जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी. उन्होंने  एक्स पर पोस्ट कर कहा, करगिल विजय दिवस पर हमारा देश उन बहादुर सैनिकों को सलाम करता है, जिन्होंने देश की सुरक्षा के लिए अद्भुत साहस और समर्पण दिखाया.पीएम मोदी ने लिखा, बहुत कठिन परिस्थितियों में भी उनका अटूट हौसला हमेशा देश के लिए गर्व का विषय बना रहेगा. उनकी सच्ची देशभक्ति और कर्तव्य के प्रति लगन आने वाली पीढ़ियों को हमेशा प्रेरणा देती रहेगी.

 

गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर पोस्ट किया. कारगिल विजय दिवस भारतीय सेना के अदम्य शौर्य और अद्भुत पराक्रम का प्रतीक है. वर्ष 1999 में हिमालय की दुर्गम बर्फीली चोटियों पर विषम परिस्थितियों और शत्रु के ऊंचाई पर स्थित मोर्चों के बावजूद हमारे वीर जवानों ने ऑपरेशन विजय के माध्यम से दुश्मन को घुटने टेकने पर विवश कर दिया.

 

अमित शाह ने लिखा कि कारगिल विजय दिवस पर उन सभी वीर सपूतों का स्मरण कर नमन करता हूं जिन्होंने अपना सर्वोच्च बलिदान देकर देश की अखंडता को अक्षुण्ण बनाये रखा. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही