Search

 
 
 

करीम सिटी कॉलेज : टीमवर्क की अहमियत आज भी है और कल भी रहेगी

 
Jamshedpur (Anand Mishra) : करीम सिटी कॉलेज के बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन विभाग में शनिवार को एक वेबीनार हुआ. वेबीनार का विषय था-मैनेजमेंट : द रोड अहेड. इसमें जामिया मिलिया इस्लामिया, नई दिल्ली प्रो (डॉ) आफताब आलम रिसोर्स पर्सन थे. उन्होंने मैनेजमेंट विषय पर विस्तार पूर्वक अपनी बात पावर प्रजेंटेशन के माध्यम से रखी. प्रो आलम ने बताया कि मैनेजमेंट क्या है तथा भविष्य में इसका स्वरूप क्या होगा. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-deputy-commissioner-held-a-review-meeting-regarding-pending-cases/">जमशेदपुर

: उपायुक्त ने लंबित वादों को लेकर की समीक्षा बैठक
उन्होंने कहा कि समय तेजी से बदल रहा है, सारी ऑफलाइन व्यवस्थाएं ऑनलाइन व्यवस्था में परिवर्तित होती जा रही हैं. आने वाले दिनों में हमारे समक्ष एक डिजिटल कल्चर होगा, परंतु टीमवर्क की अहमियत आज भी है और कल भी रहेगी. कार्यक्रम के आरम्भ में बीबीए की छात्रा ऑफीफा जमा ने मुख्य अतिथि का परिचय प्रस्तुत किया. प्राचार्य डॉ मोहम्मद रेयाज ने स्वागत भाषण किया. कार्यक्रम के संयोजक डॉ आफताब आलम ने संचालन किया तथा बीबीए के छात्र ने धन्यवाद ज्ञापन किया. कार्यक्रम में डॉ जाहिद परवेज और कस्तूरी के अलावा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही