#WATCH">https://twitter.com/hashtag/WATCH?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw">#WATCH
">https://t.co/o6BN6tjaHy">pic.twitter.com/o6BN6tjaHy
| "We are aware of these allegations, and I would have to refer you to the SEC and DOJ about the specifics of those allegations against the Adani group. What I will say is, on the US and India relationship, we believe that it stands on an extremely strong foundation,… pic.twitter.com/o6BN6tjaHy
— ANI (@ANI) November">https://twitter.com/ANI/status/1859737329465991535?ref_src=twsrc%5Etfw">November
21, 2024
कैरिन जीन पियरे ने कहा, भारत-अमेरिका के बीच रिश्तों की नींव मजबूत, अडानी प्रकरण पर हमारी नजर
Washington : अडानी प्रकरण से वाकिफ व्हाइट हाउस ने भरोसा जताया है कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्ते मजबूत नींव पर बने हैं. व्हाइट हाउस को यह भी भरोसा है कि वह भारतीय उद्योगपति गौतम अडानी के खिलाफ रिश्वतखोरी के आरोपों से जुड़े मौजूदा संकट से निपटने में सक्षम है. इस मामले में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरिन जीन-पियरे ने गुरुवार को अपनी प्रेस कॉंफ्रेंस में पत्रकारों से कहा कि अमेरिकी प्रशासन अडानी के खिलाफ आरोपों से भलीभांति अवगत है. कहा कि इन आरोपों का उनके द्विपक्षीय संबंधों पर कोई असर नहीं पड़ेगा.
Leave a Comment