Search

 
 
 

एक्स-हसबैंड संजय कपूर के अंतिम संस्कार में भावुक हुईं करिश्मा, बेटे कियान ने दी मुखाग्नि

करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का हाल ही में दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर करिश्मा कपूर अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ संजय कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं.
 

Lagatar desk : करिश्मा कपूर के एक्स-हसबैंड संजय कपूर का हाल ही में दिल्ली में अंतिम संस्कार किया गया. इस मौके पर करिश्मा कपूर अपने बच्चों समायरा और कियान के साथ संजय कपूर को श्रद्धांजलि देने पहुंचीं. उनके साथ उनकी बहन करीना कपूर भी अपने पति सैफ अली खान के साथ अंतिम संस्कार में शामिल हुईं. इस दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

 

बच्चों को संभालती दिखीं करिश्मा कपूर

 

संजय कपूर के अंतिम संस्कार में शामिल होने के दौरान करिश्मा भावुक हो गईं. वहीं उनके दोनों बच्चे समायरा और कियान भी अपने आंसू रोक नहीं पाए और अपने मां से लिपटकर रो पड़े. इस दौरान करिश्मा अपने दोनों बच्चों को संभालती दिखीं.

 

 

 

संजय कपूर को मुखाग्नि किसने दी

बता दें, संजय कपूर की तीन पत्नियां थीं. पहली पत्नी नंदिता महतानी, दूसरी करिश्मा कपूर और तीसरी प्रिया सचदेव. करिश्मा कपूर और संजय के दो बच्चे समायरा और कियान हैं. जबकि, प्रिया सचदेव से संजय का एक बेटा अजारियस है. अब सवाल है कि संजय कपूर को मुखाग्नि किसने दी? बता दें, संजय कपूर को मुखाग्नि उनके और करिश्मा कपूर के बेटे कियान ने दी. कियान ने ही अपने पिता के अंतिम संस्कार की सारी रस्में पूरी की.

 

लोधी रोड श्मशान घाट पर हुआ अंतिम संस्कार

 

संजय कपूर का अंतिम संस्कार नई दिल्ली के लोधी रोड स्थित श्मशान घाट पर संपन्न हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार, 22 जून को दिल्ली के ताज पैलेस होटल में शाम 4 से 5 बजे के बीच एक प्रार्थना सभा आयोजित की जाएगी.संजय कपूर का निधन 12 जून को इंग्लैंड में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक आने से हुआ था 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही