Search

 
 
 

कार्ल मार्क्स के विचार आज भी हैं प्रासंगिकः अजय सिंह

 
Ranchi : सीपीआई के राज्य कार्यालय के सभागार में रविवार को कार्ल मार्क्स की 206वीं जयंती मनाई गई. राज्य कार्यकारणी सह रांची जिला सचिव अजय सिंह ने कहा कि वर्तमान समय में कार्ल मार्क्स की लिखी और कही बातें सत्य साबित हो रही हैं. पूंजीवादी व्यवस्था आम जनों का खून चूस रही है. वर्तमान की सरकार 80 फीसदी आबादी की बात न कर चंद पूंजीपतियों के हाथों की कठपुतली बनी हुई है. आवश्यक खाद्य और जरूरत मंद चीजें जो प्रतिदिन के इस्तेमाल में आती है, जो कभी भी टैक्स के दायरे में नहीं आती थी. सरकार ने उन सभी चीजों पर टैक्स लगा दिया है. यह पूरी तरह से कॉरपोरेट को फायदा पहुंचा रहा है. एक तरफ गरीबों पर टैक्स लिया जा रहा है. दूसरी तरफ पूंजीपतियों को टैक्स में छूट दी जा रही है. देश में महंगाई,बेरोजगारी और संवैधानिक मूल्य खतरे में है. इसलिए महान दार्शनिक कार्लमार्क्स ने वैज्ञानिक समाज की संरचना की बात की थी. कार्ल मार्क्स के विचार आज भी प्रासंगिक है. दुनिया में हक और अधिकार की लड़ाई 10 फीसदी बनाम 90 फीसदीके बीच है. इसलिए सभी अपने हक और अधिकार बचाने की लड़ाई में आगे बढ़कर हिस्सा लें. इसे भी पढ़ें -गुजरात">https://lagatar.in/gujarat-surat-crime-branch-arrested-maulvi-mohammad-sohail-accused-of-conspiring-to-murder-hindu-leaders/">गुजरात

: सूरत क्राइम ब्रांच ने मौलवी मोहम्मद सोहेल को गिरफ्तार किया, हिंदू नेताओं की हत्या की साजिश रचने के आरोप
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही