Search

 
 
 

कर्नाटक : मेस का खाना खाने के बाद 137 छात्रों की तबियत बिगड़ी, अस्पताल में भर्ती

 
Karnataka : कर्नाटक के मंगलुरु के एक कॉलेज में मेस का खाना खाने के बाद छात्रों की तबियत बिगड़ गयी. करीब 137 छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. छात्र सिटी नर्सिंग एंड पैरामेडिक कॉलेज के बताये जा रहे हैं. बताया जा रहा है कि इन छात्रों ने अपनी होस्टल मेस में खाना खाया था. जिसके बाद छात्रों को पेट दर्द और उल्टी होने लगा. जब छात्रों की हालात बिगड़ी तो सभी को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती करवाया गया. कहा कि कॉलेज प्रशासन ने छात्रों के माता-पिता को इस बारे में नहीं बताया था. बाद में छात्रों के माता-पिता को इसकी जानकारी दी गयी. (पढ़ें, तुर्की">https://lagatar.in/earthquake-tremors-again-in-turkey-today-intensity-on-richter-scale-was-5-6/">तुर्की

में आज फिर भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 5.6 रही)

पेट दर्द और उल्टी की शिकायत के बाद छात्रों को अस्पताल में किया गया भर्ती

मंगलुरु पुलिस कमिश्नर ने कहा कि 137 छात्रों ने फूड प्वाइजनिंग, पेट दर्द, लूज मोशन और उल्टी की शिकायत की. इसके बाद उन्हें सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया. 137 छात्रों को पांच अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. 52 छात्रों को एजे अस्पताल में एडमिट किया गया है. जबकि 18 को केएमसी ज्योति में, 14 को यूनिटी अस्पताल में, 8 को सिटी अस्पताल में, तीन को मंगला अस्पताल में और 2 एफआर मूलर्स अस्पताल में भर्ती किया गया है. इसे भी पढ़ें : हजारीबाग">https://lagatar.in/only-20-percent-private-nursing-homes-of-hazaribagh-have-got-noc-from-fire-brigade/">हजारीबाग

के सिर्फ 20 फीसदी प्राइवेट नर्सिंग होम को फायर बिग्रेड से मिला है एनओसी
[wpse_comments_template] .
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही