Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : एग्जिट पोल में कांग्रेस की बल्ले-बल्ले, भाजपा काे झटका

New Delhi : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को मतदान के बाद आए ज्यादातर चुनाव बाद सर्वेक्षणों (एग्जिट पोल) में कांग्रेस के सबसे बड़े दल के तौर पर उभरने का अनुमान लगाया गया है. जबकि बीजेपी दूसरे नंबर पर फिसलती दिख रही है. एक्जिट पोल के मुताबिक, कर्नाटक में कांग्रेस को 100-112 सीटें मिलने की संभावना है. जबकि बीजेपी को 83-95 सीटें, जेडीएस 21-29 सीटें और अन्य के खाते में 2-6 सीटें जाने का अनुमान है. इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के पोल में कांग्रेस को 122-140 सीटें, बीजेपी को 62-80 सीटें, जेडीएस को 20-25 सीटें और अन्य को 0-3 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है. इससे पहले कर्नाटक में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान, 66.46 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाला. अब सबको नतीजों का इंतजार है जो कि 13 मई को आएंगे. राज्य की 224 सदस्यीय विधानसभा में बहुमत के लिए 113 का जादुई आंकड़ा छूना जरूरी है. 6 एग्जिट पोल्स में से 5 में कांग्रेस के सबसे बड़ी पार्टी बनने का अनुमान है. वहीं एक एग्जिट पोल में बीजेपी को बहुमत मिलता दिख रहा है.

बब्बर शेर कांग्रेसियों का धन्यवाद...  राहुल का ट्वीट

एग्जिट पोल के नतीजों से गदगद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को बब्बर शेर बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया है.  राहुल गांधी ने कर्नाटक की जनता का भी धन्यवाद किया है. अधिकतर एग्जिट पोल ने कांग्रेस को बहुमत मिलने का अनुमान जताया है. राहुल गांधी ने ट्वीट किया, `मैं कांग्रेस के बब्बर शेर वर्कर्स और नेताओं को अच्छी तरह, गरिमापूर्ण और ठोस जन-उन्मुख कैंपेन चलाने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं. राहुल ने आगे लिखा, प्रगतिशील भविष्य के लिए बड़ी संख्या में वोटिंग के लिए कर्नाटक के लोगों का धन्यवाद.`

38 साल पुराना ट्रेंड तोड़ना चाहती है बीजेपी

कर्नाटक में काबिज बीजेपी हर 5 साल में सत्ता बदलने वाले 38 साल पुराने ट्रेंड को तोड़ना चाहती है, तो वहीं कांग्रेस इस बार बीजेपी को सत्ता से बाहर करने का दावा कर रही है. जेडीएस को उम्मीद है कि 2018 की तरह एक बार फिर पार्टी किंग मेकर की भूमिका में आ सकती है. इस बार के चुनावों के प्रचार में सभी राजनीतिक पार्टियों ने पूरी ताकत झोंक दी थी.

204 सीटों पर 2615 उम्मीदवार मैदान में

बता दें कि राज्य की 224 विधानसभा सीटों के लिए 2615 उम्मीदवार मैदान में हैं. सत्तारूढ़ बीजेपी ने सभी 224 विधानसभा सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं. विपक्षी कांग्रेस पार्टी ने 223 उम्मीदवार उतारे हैं. कांग्रेस ने मेलुकोटे सीट पर उम्मीदवार नहीं उतारा है. वहीं, किंगमेकर बनने की उम्मीद में जद (एस) पार्टी ने 207 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा जबकि आम आदमी पार्टी (AAP) ने 209 सीटों पर चुनाव लड़ा है. बसपा ने राज्य की 133 सीटों पर चुनाव लड़ा.

क्या कह रहे एग्जिट पोल?

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया
बीजेपी- 62 से 80 सीटें
कांग्रेस- 122 से 140 सीटें
जेडीएस- 20 से 25 सीटें
अन्य- 0 से 3
जन की बात
बीजेपी- 94 से 117 सीटें
कांग्रेस- 91 से 106 सीटें
जेडीएस- 14 से 24 सीटें
अन्य- 0 से 2 सीटें
मैट्राइज
बीजेपी- 79 से 94 सीटें
कांग्रेस- 103 से 118 सीटें
जेडीएस- 25 से 33 सीटें
अन्य- 2 से 5 सीटें
PMARQ
बीजेपी- 85 से 100 सीटें
कांग्रेस- 94 से 108 सीटें
जेडीएस- 24 से 32 सीटें
अन्य- 2 से 6 सीटें
सी-वोटर
बीजेपी- 83 से 95 सीटें
कांग्रेस- 100 से 112 सीटें
जेडीएस- 21 से 29 सीटें
अन्य- 2 से 6 सीटें
पोलस्ट्रैट
बीजेपी- 88 से 98 सीटें
कांग्रेस- 99 से 109 सीटें
जेडीएस- 21 से 26 सीटें
अन्य- 0 से 4 सीटें
इसे भी पढ़ें – रांची">https://lagatar.in/illegal-food-vendors-abound-in-ranchi-corporation-recovers-rs-5-9-lakh-fine-in-6-years/">रांची

में अवैध फूड वेंडर्स की भरमार, निगम ने 6 साल में वसूले 5.9 लाख रुपये जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही