Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : कांग्रेस विधायकों की बैठक कल, बेंगलुरु स्थित हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक

Bengaluru :  कर्नाटक में अपनी सरकार बनने के प्रति आश्वस्त कांग्रेस द्वारा बेंगलुरु स्थित हिल्टन होटल में 50 कमरे बुक किये जाने की खबर है. इन कमरों की बुकिंग कांग्रेस विधायकों के लिए की गयी है. सूत्रों के अनुसार कांग्रेस ने सभी जीते हुए प्रत्याशियों को रात 8 बजे होटल में पहुंचने के लिए कहा है. कहा गया है कि कल, रविवार को विधायक दल की बैठक होगी.  सूत्रों का कहना है कि अगर बहुमत नहीं भी मिला तो  भी जीते हुए सभी कांग्रेस विधायक बेंगलुरु शिफ्ट किये जायेंगे. रुझानों के अनुसार अभी कांग्रेस 117 सीटों पर आगे है, वहीं भाजपा को 74 सीटों पर बढ़त मिल रही है। जेडीएस अभी 24 सीटों पर आगे चल रहा था, बता दें कि राज्य में बहुमत का जादुई आंकड़ा 113 है.                             ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरो के लिए यहां क्लिक करें

मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई आगे, जगदीश शेट्टर पीछे

खबर लिखे जाने तक मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई अपने निर्वाचन क्षेत्र शिगगांव में आगे चल रहे थे. भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर अपनी हुबली-सेंट्रल धारवाड़ सीट से पीछे चल रहे हैं. बता दें कि शेट्टर निर्वाचन क्षेत्र से छह बार के विधायक हैं. उनका आरोप है कि भगवा पार्टी उन्हें हराने की पूरी कोशिश कर रही है. उसका एजेंडा सीट जीतना नहीं बल्कि उन्हें हराना है. अथानी से कर्नाटक के पूर्व उपमुख्यमंत्री लक्ष्मण सावदी आगे चल रहे हैं. वे भी भाजपा छोड़ कर कांग्रेस में शामिल हो गये थे.

भाजपा के निगेटिव कैंपन को जनता ने रिजेक्ट कर दिया   

कांग्रेस ने दावा किया है कि पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ राज्य में आ रही है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने कहा कि लोगों ने भाजपा, खासकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नकारात्मक` अभियान को खारिज कर दिया है. खेड़ा ने दावा किया, हम राज्य में पूर्ण बहुमत के साथ आ रहे हैं. कांग्रेस प्रवक्ता अलका लांबा ने कहा कि हमने अपनी गलतियों से सीखा है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही