Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने जारी किया घोषणापत्र, पांच गारंटी पर किया फोकस

Benguluru : कर्नाटक विधानसभा चुनाव 10 मई  और मतगणना 13 मई को होने वाली है. इससे से पहले कांग्रेस ने अपना घोषणापत्र जारी कर दिया. अपने घोषणापत्र को कांग्रेस ने इसे ‘‘सर्व जनांगदा शान्तिय तोटा’’ नाम दिया है. इसका हिंदी में अर्थ ‘‘सभी लोगों के लिए शांति का बगीचा’’ है. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डी के शिवकुमार तथा कांग्रेस विधायक दल के नेता सिद्धरमैया सहित अन्य पार्टी नेताओं की उपस्थिति में घोषणापत्र जारी किया. (पढ़ें, प्रियंका">https://lagatar.in/priyanka-chopra-received-a-warm-welcome-at-the-met-gala-event-alia-bhatt-arrived-at-the-event-wearing-a-gown-made-of-pearls/">प्रियंका

चोपड़ा का मेट गाला इवेंट में हुआ जोरदार स्वागत, इवेंट में मोतियों से बना गाउन पहनकर पहुंची आलिया भट्ट)

बेरोजगार स्नातकों को हर माह में तीन-तीन हजार देने का वादा

कांग्रस के घोषणापत्र में गृह ज्योति, गृह लक्ष्मी, अन्न भाग्य, युवा निधि और शक्ति की पांच गारंटी दोहरायी गयी हैं. घोषणापत्र के मुताबिक, गृह ज्योति के तहत 200 यूनिट नि:शुल्क बिजली देने का वादा किया गया है. वहीं गृह लक्ष्मी में परिवार की मुखिया को दो हजार  और अन्न भाग्य में दस किलोग्राम अनाज देने का वादा किया गया है. इस घोषणापत्र में कहा गया है कि युवा निधि के तहत बेरोजगार स्नातकों को एक माह में तीन-तीन हजार तथा डिप्लोमाधारी बेरोजगारों को डेढ़-डेढ़ हजार दिए जायेंगे. इसे भी पढ़ें : 7th-10th">https://lagatar.in/hearing-in-high-court-on-6-cases-filed-regarding-7th-10th-jpsc-instructions-file-reswinder-on-jpscs-reply/">7th-10th

JPSC को लेकर दायर 6 केस पर हाईकोर्ट में सुनवाई: JPSC के जवाब पर रिजवाइंडर दाखिल करने का निर्देश

पार्टी ने कहा- जन विरोधी कानूनों को किया जायेगा रद्द 

खरगे ने राज्य में पार्टी की सरकार बनने पर पहले दिन ही घोषणापत्र के वादों को लागू करने का आश्वासन दिया. घोषणापत्र में पांच गारंटी का उल्लेख करते हुए खरगे ने कहा कि मैं छठवीं गारंटी देता हूं कि सभी वादों को सरकार गठन के पहले दिन, मंत्रिमंडल की पहली बैठक में लागू किया जायेगा. घोषणापत्र में कहा गया है कि शक्ति योजना के तहत सभी महिलाओं को राज्य भर में केएसआरटीसी / बीएमटीसी बसों में नि:शुल्क यात्रा की सुविधा दी जायेगी. पार्टी ने कहा कि भाजपा द्वारा राज्य में पारित किये गये ‘‘अन्यायपूर्ण सभी कानूनों’’ तथा ‘‘अन्य जन विरोधी कानूनों’’ को सत्ता में आने के एक वर्ष के भीतर ही रद्द कर दी जायेगी. इसे भी पढ़ें : दर्दनाक">https://lagatar.in/painful-in-muzaffarpur-four-girls-of-the-same-family-died-due-to-scorching-condition-of-seven-is-critical/">दर्दनाक

: मुजफ्फरपुर में एक ही परिवार की चार बच्चियों की झुलसकर मौत, सात की हालत गंभीर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही