Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : जयराम रमेश ने ट्वीट किया, कांग्रेस जीत गयी है और प्रधानमंत्री मोदी हार गये हैं

Bengaluru/NewDelhi : कर्नाटक  विधान सभा चुनाव नतीजों को लेकर कांग्रेस बमबम है. अब तक के (दोपहर 1.40 बजे) रुझानों में कांग्रेस 134 सीटों पर आगे चल रही है. भाजपा 64 सीटों पर आगे है. जेडीएस 22 सीटों और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रहे हैं. खबर है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सुरजेवाला और केसी वेणुगोपाल बैठक कर चुनाव नतीजों की समीक्षा में जुटे हुए हैं.  सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी आज शाम को कांग्रेस कार्यालय पहुंच सकते हैं                        ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                         नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन जनता जनार्दन की जीत है

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी के अच्छे प्रदर्शन को जनता जनार्दन की जीत करार देते हुए कहा कि लोगों ने भारतीय जनता पार्टी के खराब प्रशासन और कांग्रेस की पांच गारंटी के पक्ष में वोट किया. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के सभी नवनिर्वाचित विधायकों से आज शाम तक बेंगलुरु पहुंचने के लिए कहा गया है, ताकि सरकार की गठन की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा सके. खरगे ने यहां संवाददाताओं से कहा, हमने सभी नवनिर्वाचित विधायकों) को संदेश भेजा है कि वो आज शाम तक यहां पहुंचें. वे शाम तक यहां आयेंगे. इसके बाद आलाकमान पर्यवेक्षक भेजेगा और फिर सरकार गठन की प्रक्रिया होगी. उन्होंने कांग्रेस की जीत का श्रेय जनता को देते हुए कहा, कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन जनता जनार्दन की जीत है.

अलका लांबा ने राहुल की गदा लिये फोटो की शेयर

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने राहुल गांधी की गदा लिये फोटो शेयर की है. यह फोटो भारत जोड़ो यात्रा के दौरान की है.

यह अखंड कर्नाटक की जीत है

कर्नाटक अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने भावुक होते हुए कहा कि यह अखंड कर्नाटक की जीत है. कहा कि सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने हमेशा हमारा साथ दिया है. जानकारों का कहना है कि कर्नाटक चुनाव में भारत जोड़ो यात्रा का असर पड़ा है. बता दें कि भारत जोड़ो यात्रा कर्नाटक के 21 सीटों से गुजरी थी. यहां 17 पर कांग्रेस को जीत मिलती नजर आ रही है. पिछले चुनाव (2018) में कांग्रेस ने इन सीटों में से सिर्फ पांच में जीत हासिल की थी.

प्रधानमंत्री ने विभाजनकारी रणनीति अपनाई

जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा, जैसे-जैसे कर्नाटक चुनाव का परिणाम अंतिम रूप ले रहा है, वैसे-वैसे स्पष्ट होता जा रहा है कि कांग्रेस जीत गयी है और प्रधानमंत्री हार गये हैं. रमेश ने कहा कि भाजपा ने अपने चुनाव अभियान को पीएम और राज्य को उनका आशीर्वाद मिलने को लेकर जनमत संग्रह बना लिया था. इसे जनता ने स्पष्ट रूप से खारिज कर दिया है जयराम रमेश ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने यह चुनाव आजीविका और खाद्य सुरक्षा, महंगाई, किसान संकट, बिजली आपूर्ति, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के स्थानीय मुद्दों पर लड़ा. कहा कि प्रधानमंत्री ने विभाजनकारी रणनीति अपनाई और ध्रुवीकरण का प्रयास किया.

राजस्थान-एमपी और छत्तीसगढ़ में भी यही नतीजा होगा : गहलोत

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत ने ट्वीट किया, राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कर्नाटक में जो माहौल दिखा था आज उसी का नतीजा कर्नाटक के चुनाव परिणाम में स्पष्ट दिख रहा है. कहा कि सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने शानदार अभियान चलाया. गहलोत ने कहा कि कर्नाटक ने सांप्रदायिक राजनीति को नकार कर विकास की राजनीति को चुना है. राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना विधानसभा चुनाव में भी इसकी पुनरावृत्ति होगी.

हमारी बात सही साबित हुई सिद्धारमैया

कांग्रेस नेता व पूर्व सीएम सिद्धारमैया ने कहा, मैंने पहले ही कहा था कि अगर मोदी भी आ गये, तो कुछ नहीं होगा. देखिए यही हुआ. हम अधिकतर सीटों पर आगे चल रहे हैं.  कहा कि इस चुनाव का परिणाम लोकसभा चुनाव की एक सीढ़ी है. मुझे उम्मीद है कि सभी गैर-भाजपा दल एक साथ आयेंगे और देखेंगे कि भाजपा हार गयी है और मुझे यह भी उम्मीद है कि राहुल गांधी देश के पीएम बन सकते हैं [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही