Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : भाजपा के हाथ से सत्ता जाती दिख रही, शुरुआती रुझानों में कांग्रेस बहुमत के पार

Bengaluru : कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए वोटों की गिनती जारी है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने बढ़त बढाते हुए बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है. भाजपा और जेडीएस कांग्रेस से काफी पीछे चल रहे हैं. बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव में 224 सीटों पर 10 मई को वोट डाले गये थे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

इस बार के चुनाव में 73.19 फीसदी वोट पड़े  

समाचार लिखे जाने तक कांग्रेस 120 सीटों पर भाजपा 79 सीटों, जेडीएस 24 पर आगे थे. इस बार के चुनाव में 73.19 फीसदी वोट पड़े थे. यह 2018 के चुनाव के मुक़ाबले 1फीसदी कम है. शुरुआती रुझानों के बावजूद भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस तीनों अपनी जीत के दावे कर रहे हैं. जहां तक एग्जिट पोल की बात है तो चार में कांग्रेस को बहुमत दिया गया है. एक सर्वे में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जताया गया है. छह सर्वे हंग असेंबली का दावा कर रहे हैं. एचडी कुमारास्वामी की पार्टी जनता दल सेक्यूलर का कहना है कि है कि कांग्रेस और भाजपा दोनों ने ही उनसे संपर्क किया है. भाजपा और कांग्रेस दोनों का कहना है कि हमने किसी पार्टी से संपर्क नहीं किया है.

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही