Search

 
 
 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : राहुल गांधी ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी भ्रष्टाचार के मुद्दे पर खामोश क्यों हैं? सिर्फ अपने बारे में बात करते हैं

 
Bengaluru : कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि वह कर्नाटक विधानसभा चुनाव में सिर्फ अपने बारे में बातें करते हैं तथा अपने किसी वरिष्ठ नेता के नाम तक का उल्लेख नहीं करते. उन्होंने यहां तीर्थहल्ली में एक चुनावी सभा में सवाल किया कि प्रधानमंत्री मोदी कर्नाटक में भ्रष्टाचार के मुद्दे पर खामोश क्यों हैं? उन्होंने दावा किया कि मोदी अपनी चुनावी सभाओं में मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई, पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और राज्य के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र का नाम भी नहीं लेते.                                                                                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

            नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

यह विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के बारे में नहीं है

राहुल गांधी ने कहा कि यह विधानसभा चुनाव नरेंद्र मोदी के बारे में नहीं, बल्कि कर्नाटक के लोगों के भविष्य और उनके बच्चों के बारे में है. उनका कहना था, क्या आपने भाजपा की सभाएं देखी हैं? प्रधानमंत्री मोदी आते हैं और किसी नेता का नाम नहीं लेते. मैं जिस तरह से पूर्व मुख्यमंत्री सिद्धरमैया, प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार या कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के नाम लेता हूं, वैसे मोदी अपने नेताओं का नाम कभी नहीं लेते. कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी कभी बोम्मई या येदियुरप्पा के नाम नहीं लेते, मानो उनका कोई वजूद नहीं हो.

प्रधानमंत्री भाजपा के नेताओं का नाम क्यों नहीं लेते

उनके अनुसार आज कर्नाटक में हर कोई हैरान है कि प्रधानमंत्री भाजपा के नेताओं का नाम क्यों नहीं लेते. उन्होंने आरोप लगाया कि उप निरीक्षक की भर्ती में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है लेकिन प्रधानमंत्री ने कभी कर्नाटक के गृह मंत्री का नाम नहीं लिया. उनका कहना था, नाम नहीं लेने का एक कारण यह है कि नरेंद्र मोदी सिर्फ नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते हैं. राहुल गांधी ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री कर्नाटक के भ्रष्टाचार के बारे में कुछ क्यों नहीं कह रहे हैं? उन्होंने दावा किया कि 40 प्रतिशत कमीशन सरकार के बारे में सभी जानते हैं और इस बारे में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा गया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया. राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि कर्नाटक की जनता कांग्रेस को अपना समर्थन देगी. कर्नाटक की सभी 224 विधानसभा सीटों के लिए आगामी 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही