Search

कर्नाटक विधानसभा चुनाव : 224 सीटों पर मतदान जारी, निर्मला सीतारमण और बीएस येदियुरप्पा ने डाला वोट

Bengluru : कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हो गया है, जो शाम 6 बजे तक चलेगा. यहां 224 विधानसभा सीटों के लिए 58545 मतदान केंद्रों में वोटिंग हो रही है. इसमें 36 सीट अनुसूचित जाति के लिए और 15 सीटें अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुर स्थित विजय नगर में अपना वोट डाला. मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो. कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले. इसके लिए मैंने वोट डाला है. मैंने डबल इंजन सरकार के लिए वोट डाला है.

बीएस येदियुरप्पा का दावा-जनता भाजपा के पक्ष में करेगी मतदान

कर्नाटक के पूर्व सीएम और बीजेपी के वरिष्ठ नेता बीएस येदियुरप्पा ने मतदान किया. इससे पहले येदियुरप्पा ने अपने परिवार के साथ शिकारीपुर के श्री हुच्चराय स्वामी मंदिर में पूजा-अर्चना की. बीएस येदियुरप्पा के बेटे बीवाई विजयेंद्र इसी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं. उन्होंने कहा कि विजयेंद्र को यहां 40,000 से अधिक वोट मिलने वाले हैं. हम पूर्ण बहुमत प्राप्त करेंगे और सरकार बनायेंगे. इसमें कोई संदेह नहीं है. लोगों की प्रतिक्रिया बहुत अच्छी है. कहा कि मैं सभी लोगों से अनुरोध करता हूं कि वे जल्द से जल्द अपना वोट डालें. मुझे यकीन है कि वे भाजपा के पक्ष में मतदान करेंगे. 75-80% से ज्यादा बीजेपी को सपोर्ट करेंगे. हम 130-135 सीटें जीतेंगे.

इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति ने भी डाला वोट

कर्नाटक के मंत्री और भाजपा नेता के सुधाकर ने चिक्कबल्लापुर में, कनकपुरा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार आर अशोक, कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र और लेखक सुधा मूर्ति ने भी अपने मताधिकार का उपयोग किया. वहीं कन्नड़ अभिनेत्री अमूल्या और उनके पति ने भी वोट डाला. फिल्म एक्टर प्रकाश राज ने भी बेंगलुरु के शांति नगर स्थित सेंट जोसेफ स्कूल के पोलिंग बूथ पर वोटिंग की. इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति भी बेंगलुरु के एक मतदान केंद्र पर वोट डाला. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp