Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक : भाजपा के बाद कांग्रेस भी चुनाव आयोग के द्वार पर, अमित शाह और योगी के चुनाव प्रचार पर रोक लगाने की गुहार

NewDelhi :  कर्नाटक विस चुनाव में भाजपा-कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप और एक दूसरे पर कीचड़ उछालने वाली बयानबाजी जारी है. आज शुक्रवार को कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ पर कर्नाटक विधानसभा चुनाव में प्रचार के दौरान सांप्रदायिक और उकसाने वाले बयान देने का आरोप लगाया. कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के समक्ष दोनों नेताओं के खिलाफ शिकायत की तथा चुनाव प्रचार करने पर रोक लगाने आग्रह किया.              ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

                                                                                                                                                              नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें 

शाह, योगी ने सांप्रदायिक, नफरत फैलाने वाले बयान दिये 

आज पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के प्रतिनिधिमंडल आयोग के समक्ष गुहार लगाने पहुंचा. प्रतिनिधिममंडल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मुकुल वासनिक, अभिषेक सिंघवी, कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल और कांग्रेस के संचार विभाग के सचिव वैभव वालिया शामिल थे. सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा,‘हमने चुनाव आयोग के समक्ष दो तीन विषय उठाये हैं. सबसे महत्वपूर्ण मुद्दा भाजपा के बड़े नेताओं के बयान हैं. हमने गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ शिकायत की है. उन्होंने आरोप लगाया कि इन दोनों नेताओं ने तीन-चार ऐसे बयान दिये हैं जो उकसाने वाले, सांप्रदायिक, आपसी वैमनस्य और नफरत फैलाते हैं.

कोई व्यक्ति कितने भी बड़े पद पर हो, कानून सबके लिए बराबर है  

सिंघवी ने कहा कि भाजपा के नेताओं की तरफ से कांग्रेस के खिलाफ निराधार आरोप लगाये गये हैं तथा अल्पसंख्यकों के विरूद्ध आपत्तिजनक टिप्पणियां की गयी हैं. हमने आयोग से कहा कि यह चुनाव आचार संहिता का स्पष्ट उल्लंघन है. सिंघवी ने कहा, ‘हमने मांग की है कि कार्रवाई होनी चाहिए. कोई व्यक्ति कितने भी बड़े पद पर हो, कानून सबके लिए बराबर है. हमने आग्रह किया कि ऐसे नेताओं को चुनाव प्रचार से रोक देना चाहिए. कांग्रेस ने केंद्रीय गृह मंत्री द्वारा गत मंगलवार को एक चुनावी सभा में दिए गए उस बयान का उल्लेख किया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आयी तो राज्य में परिवारवाद की राजनीति चरम पर होगी और वह दंगों की चपेट में रहेगा. शाह ने यह भी कहा था कि कांग्रेस के सरकार बनाने पर राज्य में अभी तक हुआ विकास रिवर्स गियर में चला जायेगा. जान लें कि आज ही भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल मंत्री भूपेंद्र यादव के नेतृत्व में चुनाव आयोग से मिला और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के खिलाफ शिकायत की. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही