Search

 
 
 

कर्नाटक :  सिद्धारमैया -डीके शिवकुमार विवाद कांग्रेस ने नकारा, कहा, बैठक में राज्यसभा, एमएलसी चुनाव पर चर्चा हुई

बैठक में सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़ देने को कहा गया, कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाने की बात कही. सूत्रों की मानें तो सिद्धारमैया ने इसे नकार दिया.बैठक खत्म होने के बाद  केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए अलग कहानी कही. उन्होंने जानकारी दी कि बैठक में राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा हुई. कहा कि मीडिया में जारी अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है.
 

New Delhi :  कर्नाटक की राजनीति कई माह से सीएम सिद्धारमैया बनाम डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार इर्द गिर्द घूम रही है. मुख्यमंत्री पद के लिए सिद्धारमैया और डीके शिवकुमार के बीच होड़ जगजाहिर है.

 

 

आज मंगलवार को इस मुद्दे पर  दिल्ली में कई दौर की बैठकें होने की खबर है. सूत्रों के अनुसार बैठक में सिद्धारमैया से मुख्यमंत्री पद छोड़ देने को कहा गया, कांग्रेस हाईकमान ने उन्हें राज्यसभा सांसद बनाने की बात कही. सूत्रों की मानें तो सिद्धारमैया ने इसे नकार दिया.

 

बैठक खत्म होने के बाद  केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से बात करते हुए अलग कहानी कही. उन्होंने जानकारी दी कि आज की बैठक में राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव को लेकर चर्चा हुई. कहा कि मीडिया में जारी अटकलों में कोई सच्चाई नहीं है.

 

केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के साथ कर्नाटक के नेताओं की बैठक हुई.  कहा कि बैठक में सीएम सिद्धारमैया, डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार, कर्नाटक के पार्टी प्रभारी रणदीप सुरजेवाला और वे बैठक शामिल हुए.

 

हमारी बातचीत आगामी राज्यसभा चुनाव और एमएलसी चुनाव पर केंद्रित थी.  बता दें कि कर्नाटक से खाली हो रही चार राज्यसभा सीटों में से कांग्रेस के तीन सीटें जीतने की संभावना है, भाजपा को एक सीट मिल सकती है. सूत्रों के अनुसार मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक से राज्यसभा के लिए फिर से नामांकित किये जाने की संभावना है.  

 

अहम बात यह है कि कर्नाटक में कांग्रेस के भीतर सत्ता संघर्ष की अटकलें बार-बार लगती रही हैं. डीके शिवकुमरा के समर्थकों के अनुसार  2023 विधानसभा चुनाव के बाद उन्हें मुख्यमंत्री पद देने का वादा किया गया था. लेकिन कांग्रेस नेतृत्व ने कर्नाटक में किसी संभावित नेतृत्व परिवर्तन पर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. 

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही