Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक : कांग्रेस नेता शिवकुमार दिल्ली रवाना, आलाकमान से मिलेंगे, सिद्धरमैया पहले से राजधानी में हैं

Bengaluru : मुख्यमंत्री पद के लिए जोरदार लामबंदी के बीच कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार राज्य में सरकार गठन के मुद्दे पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व से चर्चा करने के लिए आज मंगलवार को दिल्ली रवाना हुए.  मुख्यमंत्री पद के प्रमुख दावेदार माने जा रहे शिवकुमार और सिद्धरमैया को कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने चर्चा के लिए दिल्ली बुलाया है.                                                          ">https://lagatar.in/category/desh-videsh">

  नेशनल खबरों के लिए यहां  क्लिक करें

कांग्रेस पार्टी हमारी मां, मंदिर, सब कुछ है

दिल्ली रवाना होने से पहले शिवकुमार ने कहा, कांग्रेस महासचिव ने मुझे अकेले आने का निर्देश दिया है, मैं अकेले दिल्ली जा रहा हूं. वहीं, सिद्धरमैया सोमवार से दिल्ली में हैं. मेरा स्वास्थ्य अच्छा है. कांग्रेस पार्टी मेरा मंदिर है, कांग्रेस पार्टी हमारी सबसे बड़ी ताकत है इसलिए किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं है. पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा, लोगों ने हमें (कांग्रेस) आशीर्वाद दिया है. हमें लोगों का भरोसा बनाये रखने तथा उसे बढ़ाने के लिए एकजुट होकर प्रयास करने होंगे... कन्नड़ नाडु के लोग, मां भुवनेश्वरी और मां चामुंडेश्वरी संविधान की रक्षा करने तथा कर्नाटक को ‘सर्व जनांगदा शांतिय तोटा’ (बागीचा, जहां सभी समुदाय सौहार्द्रपूर्वक रहते हैं) बनाने के लिए हमें आशीर्वाद देती रहें. यह पूछने पर कि क्या वह आलाकमान को उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के लिए कहेंगे, इस पर शिवकुमार ने कहा, मैंने अपना काम किया है. कांग्रेस पार्टी हमारी मां, मंदिर, सबकुछ है,

शिवकुमार ने  दिल्ली दौरा सोमवार शाम को रद्द कर दिया था

हालांकि, शिवकुमार ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए राष्ट्रीय राजधानी के अपने दौरे को सोमवार शाम को रद्द कर दिया था जिससे ये अटकलें लगायी गयीं कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है. वहीं, सिद्धरमैया सोमवार से दिल्ली में हैं. कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस समिति (केपीसीसी) के अध्यक्ष शिवकुमार आज यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दिल्ली के लिए उड़ान भरेंगे. उनके कार्यालय ने बयान जारी कर यह जानकारी दी. मुख्यमंत्री पद के चुनाव के लिए नव निर्वाचित विधायकों से बातचीत करने वाले कांग्रेस के तीन केंद्रीय पर्यवेक्षकों ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को इसकी जानकारी दी और सोमवार को अपनी रिपोर्ट सौंपी.

  शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच कड़ा मुकाबला

कांग्रेस विधायक दल ने रविवार को बेंगलुरु में एक होटल में हुई बैठक में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को विधायक दल का नेता चुनने के लिए अधिकृत किया था. मुख्यमंत्री पद को लेकर शिवकुमार और सिद्धरमैया के बीच कड़ा मुकाबला है. कांग्रेस ने 224 सदस्यीय विधानसभा के लिए 10 मई को हुए चुनाव में 135 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की है. शिवकुमार तथा सिद्धरमैया को समर्थन दे रहे विधायकों की संख्या के बारे में अटकलों के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सोमवार को कहा था कि उनका संख्याबल 135 है क्योंकि उनके नेतृत्व में ही पार्टी ने 135 सीटें जीती हैं. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही