Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक : कांग्रेस की राजनीति ने करवट बदली, सिद्धारमैया ने पद से इस्तीफा दिया, डीके शिवकुमार होंगे नये CM

Bengaluru : कर्नाटक में कांग्रेस की राजनीति ने करवट बदली है. सीएम सिद्धारमैया आज  गुरुवार दोपहर ढाई बजे लोकभवन पहुंचे. उन्होंने राज्यपाल की अनुपस्थिति में राज्यपाल के प्राइवेट सेक्रेटरी को अपना इस्तीफा सौंप दिया.    

 

 

सीएम पद से इस्तीफा देने के बाद सिद्धारमैया तीन बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी दी. इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में डीके शिवकुमार भी मौजूद थे. सिद्धारमैया ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्यपाल लौटने के बाद उनका इस्तीफा स्वीकार करेंगे.

 

 

कानून के अनुसार मुख्यमंत्री के इस्तीफे को राज्यपाल को स्वीकार करना होता है. नये मुख्यमंत्री शपथ दिलाना उनकी जिम्मेदारी है. सिद्धारमैया ने कहा, हमारी पार्टी के पास 136 विधायक हैं. 2 निर्दलीय विधायकों का भी समर्थन हमें है. हमारे पास पूर्ण बहुमत है.

 

 

 

दरअसल आज सुबह सिद्धारमैया ने अपनी कैबिनेट के सभी मंत्रियों को ब्रेकफास्ट मीटिंग पर बुलाया था. जानकारी के अनुसार सिद्धारमैया ने बैठक में कैबिनेट के साथियों को धन्यवाद देते हुए अपने तीन साल के कामकाज का रिपोर्ट कार्ड सामने रखा.

 

साथ ही सिद्धारमैया ने यहां घोषणा कर दी कि वह मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने जा रहे हैं. सिद्धारमैया ने इस्तीफे से पूर्व अगले मुख्यमंत्री के रूप में डीके शिवकुमार के नाम का प्रस्ताव रखा .

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें. 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही