Search

 
 
 

कर्नाटक : कांग्रेस ने कहा, चुनाव प्रचार के दौरान जनता को धमका रहे हैं अमित शाह, भाजपा का हारना तय

 
NewDelhi : कांग्रेस ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह के एक बयान को लेकर बुधवार को हल्ला बोला. आरोप लगाया कि शाह धमकी दे रहे हैं. कहा कि यह इस बात का प्रमाण है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हार रही है. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस शाह के बयान से जुड़ा मुद्दा निर्वाचन आयोग के समक्ष उठायेगी.                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

    नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

तो राज्य में परिवारवाद की राजनीति चरम पर होगी

बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा था कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आयी तो राज्य में परिवारवाद की राजनीति चरम पर होगी और वह दंगों की चपेट में रहेगा. इस क्रम में शाह ने यह भी कहा था कि यहां कांग्रेस की सरकार बने पर राज्य में अभी तक हुआ विकास रिवर्स गियर’ में चला जायेगा. रमेश ने बुधवार को ट्वीट किया, यह खुलेआम धमकाने वाला बयान है.

कांग्रेस नेतृत्व के चुनाव प्रचार को लेकर जनता की प्रतिक्रिया शानदार रही है

जयराम रमेश कहा कि भारत के प्रथम गृह मंत्री सरदार पटेल ने जिस संगठन को प्रतिबंधित किया था, उससे संबंध रखने वाले मौजूदा केंद्रीय गृह मंत्री चुनाव प्रचार के दौरान धमकियां दे रहे हैं क्योंकि उन्हें अपनी हार निश्चित नजर आ रही है. एक अन्य ट्वीट कर कहा, यह स्पष्ट है कि भाजपा चुनाव हार रही है. कांग्रेस नेतृत्व के चुनाव प्रचार को लेकर जनता की प्रतिक्रिया शानदार रही है. अमित शाह का भाषण 4-आई रणनीति : इन्सल्ट, इनफ्लेम, इन्साइट एंड इन्टीमिडेट (अपमानित करना, भड़काना, उकसाना और धमकाना) का प्रमाण है. उन्होंने कहा, कांग्रेस इस विषय को निर्वाचन आयोग के समक्ष उठायेगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही