Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा रामपुरा से शुरू हुई, आंध्र प्रदेश में प्रवेश करेगी

Chitradurg : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा आज शुक्रवार को आंध्र प्रदेश में प्रवेश करेगी. खबर है कि कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ गांधी ने रात में विश्राम करने के बाद सुबह यहां रामपुरा से यात्रा शुरू की. पार्टी कार्यकर्ताओं ने बताया कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले के ओबालापुरम में कुछ देर ठहरेंगे. भारत जोड़ो यात्रा दल ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, एक और शानदार दिन. तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, भारत जोड़ो यात्रा जहां भी जा रही है, उसे प्यार मिल रहा है. इसे भी पढ़ें : GST:">https://lagatar.in/gst-eating-parathas-is-expensive-18-percent-tax-will-be-charged-eat-roti-health-is-also-good-and-pocket-is-also-fit/">GST:

पराठे खाना महंगा, लगेगा 18 फीसदी टैक्स, रोटी खाइए, सेहत भी ठीक और जेब भी फिट

हम आंध्र प्रदेश में प्रवेश करने वाले हैं, हमारे साथ जुड़िए

हम एक और उल्लेखनीय दिन के लिए आंध्र प्रदेश में प्रवेश करने वाले हैं. इसके लिए हमारे साथ जुड़िए. आंध्र प्रदेश में कुछ देर ठहरने के बाद गांधी दिन में एक बार फिर कर्नाटक लौटेंगे. कांग्रेस कार्यालय के पदाधिकारियों के अनुसार, राहुल गांधी आंध्र प्रदेश में जजिराकल्लू टोल प्लाजा से प्रवेश करेंगे, जहां वह शाम साढ़े चार बजे तक रुकेंगे और फिर आगे बढ़ेंगे. कांग्रेस नेता शाम को ओबालापुरम गांव में भी कुछ देर रुकेंगे. वायनाड से सांसद गांधी कर्नाटक लौटने के बाद रात को बेल्लारी जिले के हैलाकुंडी मठ में रुकेंगे. बता दें कि रामपुरा से यात्रा के आगे बढ़ने पर रास्ते में बैनर, पोस्टर और कांग्रेस के झंडे नजर आये. लोगों ने राहुल गांधी से हाथ मिलाये, उन्हें गले लगाया और उनसे बातचीत की. इसे भी पढ़ें :अमेरिका">https://lagatar.in/five-people-including-a-police-officer-died-in-a-shooting-in-north-carolina-usa/">अमेरिका

के North Carolina में गोलीबारी, पुलिस अधिकारी सहित पांच लोगों की मौत
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही