Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक के डिप्टी सीएम का आरोप, हमें लक्ष्य कर राजराजेश्वर मंदिर में पशु बलि दी गयी, केरल सरकार ने नकारा

 शिवकुमार ने गुरुवार को दावा किया था कि उनपर (शिवकुमार), सिद्धरमैया और कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को लक्ष्य करते हुए केरल के एक मंदिर में शत्रु भैरवी यज्ञ नाम का एक अनुष्ठान किया गया, Thiruvananthapuram : केरल सरकार ने शनिवार को कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार के उस दावे को खारिज कर दिया जिसमें उन्होंने आरोप लगाया था कि उत्तरी केरल में एक मंदिर के पास उनके (शिवकुमार), मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस सरकार को लक्ष्य कर पशु बलि दी गयी थी.                                                           ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

मंदिर में या उसके आसपास कोई बलि नहीं हुई 

केरल के देवस्वोम मंदिर के राधाकृष्णन ने कहा कि शिवकुमार ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया और कांग्रेस सरकार और खुद उनके (शिवकुमार) को लक्ष्य करके राज्य के कन्नूर जिले के तालीपरम्बा में राजराजेश्वर मंदिर के पास पशु की बलि दिये जाने का बड़ा आरोप लगाया है. मंत्री ने कहा, हमने दावे की जांच की और मालाबार देवस्वोम बोर्ड से भी संपर्क किया. हमें जो प्रारंभिक रिपोर्ट मिली है उसके अनुसार मंदिर में या उसके आसपास ऐसा कुछ नहीं हुआ है. देवस्वोम बोर्ड ने भी इसकी पुष्टि की है.

1968 से ही पशु बलि पर कानूनी प्रतिबंध है

उन्होंने कहा कि इस बात की जांच होनी चाहिए कि शिवकुमार ने ऐसा आरोप क्यों लगाया. राधाकृष्णन ने यह भी कहा कि सरकार इस बात की जांच कर रही है कि क्या कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री द्वारा लगाये गये आरोपों जैसा कुछ केरल में कहीं और हुआ है, लेकिन शुरुआती जांच के अनुसार राज्य में ऐसी कोई घटना नहीं हुई है. उन्होंने यह भी कहा कि 1968 से ही पशु बलि पर कानूनी प्रतिबंध है और इसलिए केरल में ऐसा होना संभव नहीं है.

मंदिर प्रबंध समिति ने शुक्रवार को शिवकुमार के आरोपों का खंडन किया

मंदिर की प्रबंध समिति ने शुक्रवार को शिवकुमार के आरोपों का खंडन किया था और उनके दावों को 100 फीसदी झूठा करार दिया था. विशेष शाखा ने राज्य पुलिस प्रमुख को एक रिपोर्ट भी दी है जिसमें कहा गया है कि केरल में किसी मंदिर के पास किसी पशु की बलि दिये जाने का कोई सबूत नहीं है. शिवकुमार ने गुरुवार को दावा किया था कि उनपर (शिवकुमार), सिद्धरमैया और कर्नाटक की कांग्रेस सरकार को लक्ष्य करते हुए केरल के एक मंदिर में शत्रु भैरवी यज्ञ नाम का एक अनुष्ठान किया गया, जिसमें जानवरों की बलि दी जाती है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही