Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद होंगे CBI के नये डायरेक्टर

New Delhi : कर्नाटक के DGP प्रवीण सूद को सेंट्रल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन (CBI) का नया डायरेक्टर नियुक्त किया गया है. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय चयन समिति ने उनके नाम पर मुहर लगाई. इस तीन सदस्य समिति में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी और भारत के चीफ़ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ शामिल हैं. जानकारी के अनुसार 1986 बैच के IPS अधिकारी सूद दो साल तक इस पद पर रहेंगे. CBI के मौजूदा डायरेक्टर सुबोध कुमार जायसवाल का कार्यकाल 25 मई को समाप्त हो रहा है. इसी दिन प्रवीण सूद ज्वाइन कर सकते हैं.

जानिये प्रवीण सूद के बारे में...

प्रवीण सूद वह हिमाचल प्रदेश के रहने वाले हैं. वह आईआईटी-दिल्ली के पूर्व छात्र हैं. पिछले तीन साल से वह कर्नाटक डीजीपी के रूप में काम कर रहे हैं. मई 2024 में वह रिटायर होने वाले थे, मगर अब उनका कार्यकाल दो साल का होगा और वह कम से कम मई 2025 तक पद पर बने रहेंगे. वह एक कुशल पुलिस अफसर रहे हैं. नये युग के अपराध और अपराध के तरीकों को रोकने और पुलिस तक आम लोगों की पहुंच को सुलभ कराने में वह माहिर माने जाते हैं. इसे भी पढ़ें : जम्मू">https://lagatar.in/jammu-and-kashmir-encounter-continues-between-security-forces-and-terrorists-in-anantnag/">जम्मू

कश्मीर : अनंतनाग में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ जारी, 2 आतंकियों को घेरे जाने की खबर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही