Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक चुनाव : अमित शाह आज देवनहल्ली में करेंगे रोड शो, तैयारियों का लेंगे जायजा

Bengaluru :  कर्नाटक में आगामी 10 मई को विधानसभा चुनाव होने वाला है. इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता अमित शाह आज शुक्रवार को दो दिवसीय कर्नाटक दौरा शुरू करेंगे. अमित शाह का आज 18वीं सदी के मैसूर शासक टीपू सुल्तान की जन्मस्थली देवनहल्ली में रोड शो करेंगे. शाम को पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों को लेकर बैठक करेंगे. वहीं चुनाव को लेकर पार्टी की तैयारियों का जायजा भी लेंगे.">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

(नेशनल खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें)

पी. मुनिशमप्पा के लिए प्रचार करेंगे शाह

बता दें कि चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के बाद कर्नाटक में शाह का पहला दौरा है. देवनहल्ली में अमित शाह भाजपा के पी. मुनिशमप्पा के लिए प्रचार करेंगे.  पी. मुनिशमप्पा मौजूदा विधायक एल. एन. नारायणस्वामी और पूर्व केंद्रीय मंत्री और सात बार के सांसद कांग्रेस उम्मीदवार के. एच. मुनियप्पा के खिलाफ मैदान में उतरे हैं. इसे भी पढ़ें : भागलपुर">https://lagatar.in/bhagalpur-fierce-fire-in-sachchidanand-colony-due-to-cylinder-explosion-100-houses-burnt-to-ashes/">भागलपुर

: सिलेंडर फटने से सच्चिदानंद कॉलोनी में लगी भीषण आग, 100 घर जलकर राख

13 मई को आयेंगे विधानसभा चुनाव के नतीजे

साल 2019 के लोकसभा चुनाव में हार का सामना करने वाले कांग्रेस उम्मीदवार के. एच. मुनियप्पा पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं. इस सीट पर 2018 के विधानसभा चुनाव में मुकाबला मुख्य रूप से नारायणस्वामी (86,966 वोट) और कांग्रेस के वेंकटस्वामी (69,956) के बीच था. भाजपा उम्मीदवार के. नागेश 9,820 मतों के साथ तीसरे स्थान पर रहे थे. राज्य में 10 मई को मतदान होगा और मतगणना 13 मई को होगी. इसे भी पढ़ें : Blue">https://lagatar.in/blue-tick-disappeared-twitter-accounts-of-many-political-bollywood-and-sports-personalities-unverified/">Blue

Tick गायब, राजनीतिक, बॉलीवुड और खेल जगत की कई हस्तियों के Twitter अकाउंट हुए अनवैरिफाइड
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही