Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक चुनाव नतीजा : कांग्रेस मुख्यालय में लगे जय बजरंगबली के नारे, बीजेपी में मायूसी

Ranchi : कर्नाटक विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की शानदार जीत के बाद झारखंड कांग्रेस मुख्यालय में शनिवार को जश्न का माहौल देखने को मिला. जमकर आतिशबाजी हुई और ढोल नगाड़े बजे. पार्टी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी. खास बात ये रही कि कांग्रेस कार्यालय में बजरंगबली की जय के नारे लगे. कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली के मुखौटे और गदा के साथ जश्न मनाया.

जीत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कर्नाटक की जनता ने ये दिखा दिया है कि नफरत के बाजार में मोहब्बत की दुकान खुल गयी है और ये सिलसिला आगे भी जारी रहेगा. बीजेपी ने नफरत फैलाने की खूब कोशिश की, लेकिन नाकाम रही और उसे मुंह की खानी पड़ी. ये जीत राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का परिणाम है और अब पूरा भारत जुड़ रहा है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/27.jpeg"

alt="" width="1600" height="1067" />

जीत पहले से तय थी- आलमगीर

कांग्रेस विधायक दल के नेता और ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि उन्होंने पहले ही कह दिया था कि कर्नाटक चुनाव कांग्रेस जीतेगी और वही हुआ. राहुल गांधी ने जिस तरह से चार हजार किमी की यात्रा की, उसी समय ये साफ हो गया था. इससे पहले भी हमने जीत हासिल की थी. लेकिन ऑपरेशन लोटस चलाकर पैसे की बदौलत बीजेपी ने सत्ता पायी. वहीं प्रदेश प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस की जीत का सिलसिला हिमाचल प्रदेश से ही शुरू हो गया था और ये 2024 के लोकसभा चुनाव तक जारी रहेगा.

बीजेपी प्रदेश कार्यालय में सन्नाटा छाया रहा

इधर, बीजेपी प्रदेश कार्यालय में मायूसी देखने को मिली और पूरी तरह सन्नाटा छाया रहा. प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा कि जनता का जनादेश सिर आंखों पर है, लेकिन इस जीत से कांग्रेस को बहुत ज्यादा खुश होने की जरूरत नहीं है. क्योंकि कर्नाटक का यही इतिहास रहा है कि सत्ता का फेरबदल होता रहता है और इस बार भी यही हुआ. उत्तर प्रदेश के निकाय चुनावों के नतीजों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस को वहां के नतीजों पर भी विचार करना चाहिए. इसे भी पढ़ें – बिलो">https://lagatar.in/bjp-should-not-attack-below-the-belt-know-how-to-deal-with-troll-army-supriyo-bhattacharya/">बिलो

द बेल्ट हमला न करे भाजपा, ट्रोल आर्मी से निपटना आता है : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही