तीन जगह पर हिंसा, इवीएम मशीनों को तोड़ा
कर्नाटक चुनाव में वोटिंग के दौरान तीन जगहों से हिंसा की खबर सामने आई है. पुलिस ने अनुसार विजयपुरा जिले के बासवाना बागेवाड़ी तालुक में इवीएम बदलने की अफवाह के बाद लोग भड़क गए. लोगों ने कुछ इवीएम मशीनों और वीवीपैट को तोड़ दिया. साथ ही पोलिंग अधिकारियों की गाड़ी में भी तोड़फोड़ की गई. वहीं पद्मनाभ विधानसभा के पपैया गार्डन पोलिंग बूथ पर कुछ युवाओं ने लाठी से अपने विरोधियों पर हमला कर दिया. इस घटना में वोट डालने आई कुछ महिलाएं भी घायल हो गई. वहीं बल्लारी जिले के संजीवारायानाकोटे में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए. दोनों ओर से हाथापाई हुई. हालांकि पुलिस ने मामले को शांत करा दिया.केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने डाला वोट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बेंगलुर स्थित विजय नगर में अपना वोट डाला. मतदान करने के बाद उन्होंने कहा कि बेंगलुरु का इंफ्रास्ट्रक्चर आने वाले दिनों में और अच्छा हो. कर्नाटक में उद्योग को और बढ़ावा मिले. इसके लिए मैंने वोट डाला है. मैंने डबल इंजन सरकार के लिए वोट डाला है. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-eds-crackdown-in-jharkhand-raids-at-151-places-in-a-year-16-including-2-ias-arrested/">Exclusive:झारखंड में ED की बढ़ती दबिश, एक साल में 151 जगहों पर छापेमारी, 2 IAS समेत 16 गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Leave a Comment