Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक चुनाव : कांग्रेस ने भड़काऊ बयान देने के आरोप में अमित शाह के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई

Bengaluru : कांग्रेस ने बेंगलुरु के हाई ग्राउंड्स पुलिस स्टेशन में अमित शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. कांग्रेस ने रैली में भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी और नफरत फैलाने वाले बयान देने का आरोप शाह पर लगाया है, बता दें कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा, कांग्रेस सहित अन्य राजनीतिक दल लगातार रैलियां कर रहे हैं. एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं. आरोप प्रत्यारोप का दौर जारी है.    ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें खबरों के अनुसार कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला, डॉ परमेश्वर और डीके शिवकुमार ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित भाजपा की रैली के आयोजकों के खिलाफ कथित रूप से भड़काऊ बयान देने, दुश्मनी और नफरत को बढ़ावा दिये जाने के आरोप में थाना शिकायत दर्ज कराई है. इस क्रम में रणदीप सिंह सुरजेवाला ने अमित शाह पर हल्ला बोलते हुए कहा कि यदि देश के गृह मंत्री धर्म और समुदायों के बीच टकराव पैदा करने वाले झूठे बयान देते हैं, तो कानून-व्यवस्था की रक्षा कौन करेगा. कहा कि हमने अमित शाह के खिलाफ शिकायत दर्ज की है.

कांग्रेस शाह के बयान से जुड़ा मुद्दा चुनाव आयोग के समक्ष ले जायेगी

कांग्रेस का आरोप है कि कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान गृह मंत्री अमित शाह जनता को धमकी दे रहे हैं जो इस बात का प्रमाण है कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी हार रही है. महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस शाह के बयान से जुड़ा मुद्दा चुनाव आयोग के समक्ष ले जायेगी

राज्य में अभी तक हुआ विकास रिवर्स गियर में चला जायेगा

अमित शाह ने मंगलवार को चुनावी सभा में कहा था कि अगर कर्नाटक में कांग्रेस सत्ता में आयी तो राज्य में परिवारवाद की राजनीति चरम पर होगी और राज्य दंगों की चपेट में आ जायेगा. साथ ही कहा था कि यहां कांग्रेस के सरकार बनाने पर राज्य में अभी तक हुआ विकास रिवर्स गियर में चला जायेगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही