Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक चुनाव : भाजपा उम्मीदवारों की पहली सूची आज शाम होगी जारी

Bangalore : कर्नाटक विधानसभा चुनाव की तारीख नजदीक आ गयी है. ऐसे में भारतीय जनता पार्टी आज शाम को अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी. इसकी जानकारी भाजपा संसदीय बोर्ड के सदस्य और कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बी. एस. येदियुरप्पा ने दी. उन्होंने बताया कि सत्तारूढ़ पार्टी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए 170 से 180 उम्मीदवारों की पहली सूची आज शाम जारी करेगी.  सूची को अंतिम रूप देने के लिए आज एक और बैठक की जायेगी. बैठक के बाद आज शाम तक बीजेपी उम्मीदवारों की सूची जारी की जायेगी. बता दें कि कर्नाटक में विधानसभा चुनाव 10 मई को होगी.  मतदान एक ही चरण में होगा. नतीजे 13 मई को आयेंगे. इसे भी पढ़ें : कोलकाता">https://lagatar.in/tragic-road-accident-in-kolkata-four-killed/">कोलकाता

में दर्दनाक सड़क हादसा, कार सवार चार की मौत, तीन की हालत गंभीर

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही