Search

कर्नाटक चुनाव : मोदी जहरीले सांप, तो सोनिया गांधी विषकन्या, भाजपा-कांग्रेस के बीच ये चल क्या रहा है?

Bengaluru : कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं की जुबान लगातार जहरीली होती जा रही है. कल गुरुवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने पीएम नरेंद्र मोदी को जहरीले सांप की तरह करार दिया था, तो भाजपा वाले कैसे पीछे रहते. खबर है कि भाजपा विधायक बासनगौड़ा ने खड़गे पर पलटवार करते हुए कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को विषकन्या कह दिया.                                      ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पूरी दुनिया मोदी का लोहा मान रही है

बासनगौड़ा ने कहा, पूरी दुनिया मोदी का लोहा मान रही है. कहा कि अमेरिका ने एक समय उन्हें वीजा देने से मना कर दिया था, लेकिन बाद में उन्होंने रेड कार्पेट बिछाते हुए मोदी का स्वागत किया. बासनगौड़ा कहा, अब खड़गे पीएम मोदी की कोबरा सांप बता रहे है. बोल रहे हैं कि वे जहर उगलेंगे. लेकिन जिस पार्टी में आप नाच रहे हैं, क्या सोनिया गांधी विष कन्या है? आरोप लगाया कि सोनिया ने चीन और पाकिस्तान के एजेंट के रूप में काम किया है.

खड़गे ने पीएम मोदी को जहरीला सांप कहा था

मल्लिकार्जुन खड़गे ने गुरुवार को एक जनसभा में बयान दिया थी कि मोदी जहरीले सांप की तरह हैं. आप इसे जहर समझें या न समझें लेकिन अगर आप इसे चखेंगे तो मर जायेंगे. आप सोच सकते हैं कि क्या यह सही में जहर है? मोदी एक अच्छे इंसान हैं, उन्होंने जो दिया है, उसे हम देखेंगे. आप जैसे ही इसे चाटेंगे, तो पूरी तरह से सो जायेंगे.

खड़गे ने अपने बयान पर दी सफाई

हालांकि बात बिगड़ते देख खड़गे ने अपने बयान पर सफाई देते हुए कहा कि भाजपा की विचारधारा विभाजनकारी, वैमनस्यपूर्ण, गरीबों व दलितों के प्रति नफरत व पूर्वाग्रह से भरी हुई है. मैंने इसी नफरत व द्वेष की राजनीति की चर्चा की. मैंने पीएम मोदी बारे में यह बात नहीं की. कहा कि मैं व्यक्तिगत बयान नहीं देता. भाजपा के तमाम नेताओं ने पलटवार करते हुए सोनिया गांधी के मौत का सौदागर वाला बयान याद दिलाया था. कहा था कि कांग्रेस को अपना हश्र याद रखना चाहिए. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment