Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक चुनाव : राहुल गांधी ने बेंगलुरु में बस से यात्रा की, प्रियंका गांधी ने किया रोड शो

Bengaluru : कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने आज सोमवार को यहां कॉलेज के छात्रों और कामकाजी महिलाओं से बातचीत की. पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल कनिंघम रोड पर स्थित कैफे कॉफी डे पर रुके और कॉफी पी. बेंगलुरु महानगर परिवहन निगम (बीएमटीसी) बस स्टॉप के समीप उन्होंने कॉलेज के छात्रों और कामकाजी महिलाओं से बात की.                    नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बस में महिला यात्रियों से बातचीत की

पार्टी नेताओं ने बताया कि इसके बाद राहुल गांधी ने बीएमटीसी बस से यात्रा की और कर्नाटक के लिए उनके विचार समझने के इरादे से महिला यात्रियों से बातचीत की. उन्होंने आवश्यक वस्तुओं की बढ़ती कीमत, गृहलक्ष्मी योजना (घर की महिला मुखिया के लिए 2,000 रुपये प्रति माह) और बीएमटीसी तथा केएसआरटीसी (कर्नाटक राज्य सड़क परिवहन निगम) बसों में महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा की कांग्रेस की गारंटी सहित कई विषयों पर खुलकर चर्चा की. महिलाओं ने उन्हें परिवहन की समस्या के बारे में और बढ़ती कीमतों से उनके बजट पर पड़ते असर के बारे में बताया. राहुल गांधी इसके बाद बस से लिंगाराजापुरम में उतरे जहां उन्होंने एक बार फिर बस स्टॉप पर महिलाओं से बात की. कर्नाटक में राहुल गांधी ने कई चुनावी रैलियों को संबोधित किया है.

प्रियंका गांधी वाड्रा ने विजयनगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज यहां विजयनगर विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया. उनके साथ विजयनगर के विधायक एम कृष्णप्पा और उनके बेटे एवं पड़ोसी गोविंदराजनगर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार प्रिया कृष्णा भी थे. प्रियंका ने पिछले कुछ दिनों में राज्य के विभिन्न हिस्सों में कई जनसभाओं को संबोधित किया है और कई रोड शो किये हैं. राज्य में आज प्रचार अभियान का अंतिम दिन है. विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 10 मई को तथा वोटों की गिनती 13 मई को होगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही