Search

कर्नाटक चुनाव: मनीष जायसवाल ने जहां बहाया पसीना, वहां भाजपा जीती, कर्नाटक गंवाने का मलाल

कर्नाटक की जनता का निर्णय स्वीकार : मनीष जायसवाल Hazaribagh : कर्नाटक में हजारीबाग के सदर विधायक मनीष जायसवाल का बहाया पसीना व्यर्थ नहीं गया. उन्होंने वहां जिस विधानसभा क्षेत्र यशवंतपुर में प्रचार-प्रसार किया, वहां भाजपा चुनाव जीत गई. हालांकि कर्नाटक चुनाव गंवाने का मलाल रह गया. ऐसे में उनके खेमे में कहीं खुशी, तो कहीं गम रही. कर्नाटक विधानसभा चुनाव- 2023 में बैंगलोर जिला के यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एस.टी. सोमशेखर ने 15 हजार मतों से विजय प्राप्त की. भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने इस विधानसभा के प्रभारी हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल को बनाया था. विधायक मनीष जायसवाल ने करीब 25 दिनों तक इस विधानसभा में प्रवास करके जीत की जो सकारात्मक रणनीति बनाई, वह सफल हुई. 25 दिनों तक भाजपा के एक सिपाही के रूप में उन्होंने जीत की रणनीति के साथ कार्यकर्ताओं में एक नया जोश जगाने और मतदाताओं तक पहुंच कर पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में वोट करने के लिए खूब पसीना बहाया. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/ranchi-accused-of-student-navedita-murder-case-committed-suicide-shot-himself/">रांची

: छात्रा निवेदिता हत्याकांड के आरोपी ने फेसबुक लाइव आकर खुद को मारी गोली
विधायक मनीष जायसवाल ने अपने प्रभार क्षेत्र की जीत पर यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी एस.टी. सोमशेखर को जीत की हार्दिक बधाई एवं सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं. प्रदेश में भाजपा की सरकार नहीं बनने पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल ने कहा कि लोकतंत्र में जनता का निर्णय सर्वोपरि होता है. कर्नाटक की जनता का निर्णय स्वीकार है. भाजपा सेवा, सम्मान के साथ राष्ट्र को सर्वोपरि मानकर काम करने वाली राजनीतिक पार्टी है और जनकल्याण के लिए अपने मिशन पर निरंतर कार्य करती रहेगी. उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा हार के कारणों पर मंथन कर सुधार करेगी और पुनः कर्नाटक में वापस आएगी. इसे भी पढ़ें : बिलो">https://lagatar.in/bjp-should-not-attack-below-the-belt-know-how-to-deal-with-troll-army-supriyo-bhattacharya/">बिलो

द बेल्ट हमला न करे भाजपा, ट्रोल आर्मी से निपटना आता है : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp