Search

 
 
 

कर्नाटक : वायुसेना का प्रशिक्षण विमान दुर्घटनाग्रस्त, दोनों पायलट सुरक्षित

 
Bengaluru : भारतीय वायु सेना का एक किरन प्रशिक्षण विमान चामराजनगर जिले के एक गांव में खुले मैदान में आज गुरुवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हालांकि विमान में सवार दोनों पायलट दुर्घटना से पहले सुरक्षित तरीके से विमान से कूद गये. प्रशिक्षण विमान ने बेंगलुरु में वायु सेना अड्डे से उड़ान भरी थी और यह सुबह के वक्त भोगापुर गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिले के अधिकारियों ने बताया कि तेजपाल और भूमिका को मामूली चोटें आयी हैं. इसमें किसी की जान नहीं गयी.            ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

पायलट नियमित अभ्यास पर थे और तभी यह दुर्घटना हुई

वायुसेना के अनुसार पायलट नियमित अभ्यास पर थे और तभी यह दुर्घटना हुई. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिये गये हैं. वायु सेना ने ट्वीट किया, वायुसेना का किरन प्रशिक्षण विमान कर्नाटक के चामराजनगर के निकट आज दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वह नियमित प्रशिक्षण उड़ान पर था. चालक दल के दोनों सदस्य सुरक्षित बाहर निकल गये. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दिये गये हैं. जिले के वरिष्ठ अधिकारी तथा वायु सेना का एक दल मौके पर पहुंच गया है
Comments
Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही