Search

 
 
 

कर्नाटक : भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या की जांच  NIA के हवाले

 
Bengaluru :  कर्नाटक के दक्षिण कन्नड़ जिले में युवा भाजपा मोर्चा के नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या की जांच राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA)  करेगी. यह फैसला बोम्मई सरकार ने लिया है.  बता दें प्रवीण नेट्टारू की मंगलवार रात को कुछ अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी थी. भाजपा नेता की हत्या के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं ने जमकर विरोध किया था. हत्या को लेकर कार्यकर्ता अपनी ही राज्य सरकार पर सवाल उठा रहे थे. अब यह मामला एनआईए के हवाले कर दिया गया है. प्रवीण हत्याकांड में जांच जैसे जैसे आगे बढ़ी, कई तरह की जानकारियां सामने आयी,  जिसमें पीएफआई,एसडीपीआई की भूमिका पर सवाल खड़ा किये गये.  कर्नाटक सरकार में मंत्री शोभा करंदलाजे ने बाकायदा सरकार से एनआईए जांच की मांग की थी. कर्नाटक सरकार ने साफ कर दिया कि इस हत्याकांड के पीछे जिन लोगों का भी हाथ होगा उन्हें बख्शा नहीं जायेगा इसे भी पढ़ें : फिल्म">https://lagatar.in/subramanian-swamy-in-an-exercise-to-sue-akshay-kumar-over-the-film-ram-setu/">फिल्म

राम सेतु को लेकर अक्षय कुमार पर मुकदमा करने की कवायद में सुब्रमण्यम स्वामी

 कर्नाटक पुलिस कर रही थी जांच

कर्नाटक में में भाजपा युवा मोर्चा के नेता प्रवीण नेट्टारू हत्याकांड  मामले में पुलिस ने 15 लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था   6 टीमें गठित की  गयी थीं. प्रवीण नेट्टारू की हत्या को लेकर हिंदूवादी संगठनों ने नाराजगी जाहिर की है.  प्रवीण की अंतिम यात्रा के दौरान कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ देखी गयी थी. इसे भी पढ़ें : देश">https://lagatar.in/countrys-first-international-gold-exchange-was-launched-pm-modi-launched/">देश

का पहला इंटरनेशनल गोल्ड एक्सचेंज लॉन्च किया गया, पीएम मोदी ने किया शुभारंभ

कर्नाटक में भी योगी मॉडल को लागू किया जायेगा

जानकारी के अनुसार  प्रवीण नेट्टारू एक पोल्ट्री की दुकान चलाते थे. दिनभर काम करने के बाद जब वे मंगलवार की रात दुकान बंद करके घर लौट रहे थे तभी उन पर कुछ अज्ञात लोगों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया. हमलावर बाइक से आये थे. प्रवीण पर यह हमला रात लगभग 9 बजे के आस पास हुआ था. . इस हत्याकांड के बाद मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने एक बड़ा बयान देते हुए कहा था कि अगर जरूरत पड़ी तो कर्नाटक में भी योगी मॉडल को लागू किया जायेगा. उन्होंने कहा कि यूपी में जिस तरह की स्थिति है वहां सीएम योगी आदित्यनाथ एकदम फिट बैठते हैं और अगर कर्नाटक में जरूरत पड़ी तो यहां भी अलग-अलग तरीके से स्थितियों से निपटा जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही