Search

 
 
 

कर्नाटक के विधायक केएस ईश्वरप्पा फिर बोले, RSS का झंडा एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा...

 
Bengaluru : इसमें कोई शक नहीं है कि RSS का झंडा एक दिन राष्ट्रीय ध्वज बनेगा. भगवा बलिदान का प्रतीक है. हजारों साल से लोगों के मन में भगवा के प्रति सम्मान है, इसीलिए केसरिया झंडे के सामने RSS प्रार्थना करता है. यह कहना है कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक केएस ईश्वरप्पा का. जान लें कि ईश्वरप्पा विवादित बयान देकर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. ईश्वरप्पा ने सोमवार को यह सब फिर दोहराया. इसे भी पढ़ें : दिल्ली">https://lagatar.in/thunderstorm-wreaked-havoc-in-delhi-at-a-speed-of-100-kmph-the-dome-of-jama-masjid-collapsed/">दिल्ली

में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान ने कहर बरपाया, जामा मस्जिद का गुंबद गिरा

ईश्वरप्पा ने कहा था, लाल किले में फहराया जायेगा भगवा

भाजपा के विधायक केएस ईश्वरप्पा पहले भी भगवा झंडे को लेकर बयान देते रहे हैं. कुछ समय पूर्व ही ईश्वरप्पा ने कहा था कि भविष्य में तिरंगे की जगह भगवा झंडा ले सकता है. आने वाले समय में लाल किले में भगवा झंडा फहराया जयेएगा. हालांकि इसमें अभी काफी समय लग सकता है. इसे भी पढ़ें :  सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-31-may-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।31 मई।झामुमो का एक तीर से तीन निशाना।कांग्रेस में क्यों हुई हलचल।सुदेश से मिले आदित्य साहू।गढ़वा में ठेले पर हेल्थ सिस्टम।केजरीवाल के मंत्री अरेस्ट।ज्ञानवापी पर नया वीडियो।समेत कई खबरें और वीडियो।

एंटी नेशनल भी गायेंगे राष्ट्रगान

यूपी सरकार के मदरसों में राष्ट्रगान अनिवार्य करने के मुद्दे पर केएस ईश्वरप्पा ने कहा था कि देश में अब एंटी नेशनल भी राष्ट्रगान गाते नजर आयेंगे कहा था कि जो समुदाय आतंकी तैयार करता है, अब उस समुदाय के लोग भी राष्ट्रगान गायेंगे. ठेकेदार से कमीशन की मांग की थी

ठेकेदार को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था

जान लें कि कर्नाटक सरकार में ईश्वरप्पा ग्रामीण विकास और पंचायती राज्य मंत्री थे. उन पर एक ठेकेदार को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगा था. आरोप था कि ईश्वरप्पा ने ठेकेदार से कमीशन मांगा था, जिसके बाद ठकेदार ने पीएम और सीएम से शिकायत की थी. जब सुनवाई कहीं नहीं हुई तो उसने परेशान होकर सुसाइड कर लिया था. इसी मामले में ईश्वरप्पा की मंत्रीपद से छुट्टी हो गयी थी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही