Search

 
 
 

कर्नाटक : मदरसे में जबरन घुसी भीड़, जय श्री राम के लगाये नारे, एक कोने में की पूजा, ओवैसी ने BJP पर साधा निशाना

 
Karnataka : कर्नाटक के बीदर में महमूद गवां मदरसा (Mahmud Gawan Madrasa) में कुछ शरारती तत्वों द्वारा जबरन घुसकर पूजा करने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि दशहरा (Dussehra) के कार्यक्रम में शामिल हुई भीड़ सुरक्षाकर्मी को धक्का मारकर जबरदस्ती मदरसे में घुस गए और जय श्री राम(Jai Shri Ram )के नारे लगाये. इस घटना में शामिल 9 लोगों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज किया गया है. जिसमें से 4 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं. इसे भी पढ़ें - टिकटों">https://lagatar.in/ticket-sales-start-enthusiasm-less-jharkhands-daughters-will-show-in-fifa-vigilant-mother-gang-rape-accused-jawan-arrested/">टिकटों

की ब‍िक्री शुरू, फीफा में झारखंड की बेट‍ियां द‍िखाएंगी दम, सजग मां, गैंगरेप के आरोपी जवान अरेस्‍ट, धरने पर डीलर समेत कई बड़ी खबरें जरूर पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में     

जय श्री राम” और “हिंदू धर्म जय” के नारे लगाये

जानकारी के मुताबिक भीड़ द्वारा मदरसे के एक कोने में पूजा करने की बात भी सामने आ रही है. पूजा करने से पहले मदरसे में घुसे लोग सीढ़ियों पर खड़े होकर “जय श्री राम” और “हिंदू धर्म जय” के नारे लगाये. इस घटना का एक वीडियो (Video) भी सामने आया है वीडियो में देखा जा रहा है कि मदरसे की सीढ़ियों पर खड़ी  भीड़ अंदर जाने की कोशिश कर रही है. स्थानीय पुलिस के एक अधिकारी ने  बताया कि नौ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, अभी तक 4 की गिरफ्तारी हो गयी है. अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है.

राज्य में मुसलमानों को नीचा दिखाने की कोशिश की जा रही- ओवैसी 

इस घटना का कई मुस्लिम संगठनों (Muslim Organizations) ने निंदा की है और आरोपियो की गिरफ्तारी की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया है. मुस्लिम संगठनों ने चेतावनी दी है कि अगर सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, तो जुमे की नमाज के बाद व्यापक विरोध प्रदर्शन (Protest) किया जायेगा. वहीं एआईएमआईएम (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने इस घटना को लेकर राज्य की सत्तारूढ़ बीजेपी (BJP) पर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि राज्य में मुसलमानों को नीचा दिखाने के लिए ऐसी घटनाओं को सरकार बढ़ावा दे रही है. इसे भी पढ़ें - खूंटी">https://lagatar.in/khunti-witch-bisahi-murder-case-the-victims-family-is-scared/">खूंटी

: डायन बिसाही हत्याकांड मामला, डरा हुआ है पीड़ित परिवार

बीदर में महमूद गवां मदरसा का निर्माण 1460 के दशक में हुआ

बता दें कि बीदर में महमूद गवां मदरसा का निर्माण 1460 के दशक में हुआ था. जो भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अंतर्गत आता है. ये राष्ट्रीय महत्व के स्मारकों की सूची में भी शामिल है.

इसे भी पढ़ें - खूंटी">https://lagatar.in/khunti-cm-hemant-soren-reached-tourist-place-perwaghagh-with-family/">खूंटी

: सीएम हेमंत सोरेन परिवार संग पहुंचे पर्यटन स्थल पेरवाघाघ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही