Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक : पीएम मोदी ने कहा, EVM के बहाने कांग्रेस ने भारत के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश की

राजा महाराजाओं को तो बुरा कह दिया, लेकिन बादशाहों, सुलतान के अत्याचारों पर शहजादे के मुंह पर ताला लग जाता है. Bengaluru : EVM के बहाने कांग्रेस द्वारा भारत  के लोकतंत्र को बदनाम करने की कोशिश की गयी. 10 साल में भारत और भी शक्तिशाली हुआ है. 25 करोड़ लोग गरीबी से बाहर निकले हैं. भारत जब आगे बढता है, हर भारतवासी को गर्व होता है. कांग्रेस देशहित से इतनी दूर हो चुकी है, परिवार हित में इतना खो चुकी है कि उसे देश की तरक्की अच्छी नहीं लगती. भारत की हर सफलता पर कांग्रेस को शर्म आने लगी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रविवार को कर्नाटक के बेलगावी में चुनावी सभा में यह सब कहा.                                                         ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/#google_vignette">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
बता दें कि आज पीएम मोदी कर्नाटक पहुंचे हैं. आज यहां उनकी चार रैलियां हैं. पहली सभा बेलगावी में थी. उन्होंने कर्नाटक के वोटरों का अभिनंदन करते हुए कहा कि कर्नाटक में मैं जहां-जहां गया, सिर्फ एक स्वर सुनाई देता है... फिर एकबार मोदी सरकार.

राजा महाराजाओं को बुरा कह दिया, लेकिन बादशाहों, सुलतान के अत्याचारों पर चुप रहे 

पीएम मोदी ने कांग्रेस पर हमलावर होते हुए कहा, शहजादे(राहुल) पाप को आगे बढ़ा रहे हैं. उन्होंने राजपूतों पर जो बयान दिया, सबने सुना होगा. कहा कि कांग्रेस के शहजादे ने छत्रपति शिवराज, चिन्नमा महारानी जैसे महान लोगों का अपमान किया है, जिनकी देशभक्ति आज भी हमें प्रेरित करती है. कहा कि यह सोच समझकर तुष्टीकरण की राजनीति के लिए दिया गया बयान है. राजा महाराजाओं को तो बुरा कह दिया, लेकिन बादशाहों, सुलतान के अत्याचारों पर शहजादे के मुंह पर ताला लग जाता है.

गौ हत्या, लूटपाट करने वाले नवाब शहजादे को याद नहीं आये

प्रधानमंत्री मोदी ने मंदिरों का जिक्र करते हुए कहा कि जिन्होंने हमारी मंदिरो को तोड़ा, कांग्रेसी नेता उस औरंगेजब के गुणगान करने वालों के साथ हाथ मिलाते हैं. कहा कि गौ हत्या, लूटपाट करने वाले नवाब शहजादे को याद नहीं आये जिन्होने भारत के विभाजन में बहुत बड़ी भूमिका निभाई. आरोप लगाया कि कि यहां कानून व्यवस्था बद से बदतर होती जा रही है. यहां बेलगावी में एक बहन के साथ और एक जैन मुनी के साथ जो हुआ, वह शर्मसार करने वाला है. हुगली में हमारी एक बेटी के साथ जो हुआ उसने पूरे देश में भूचाल ला दिया है. कहा कि बैंगलुरू के कैफे में बम ब्लास्ट हुआ तो उसे भी यहां की कांग्रेस सरकार ने गंभीरता से नहीं लिया. wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही