Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक : रेवड़ी कल्चर पर पीएम बोले, कांग्रेस की वारंटी समाप्त हो चुकी है, उसकी गारंटी का क्या मतलब

Bengaluru : जिस पार्टी की वारंटी ही समाप्त हो चुकी है तो उसकी गारंटी का क्या मतलब है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मुफ्त बिजली सहित गारंटी वाली अन्य घोषणाओं के लिए गुरुवार को यह कहते हुए कांग्रेस पर हल्ला बोला. प्रधानमंत्री यहां लाखों भाजपा कार्यकर्ताओं को डिजिटल माध्यम से संबोधित कर रहे थे. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

   नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें
मोदी ने इसे रेवड़ी संस्कृति से जोड़ते हुए कहा कि जिस पार्टी की वारंटी ही समाप्त हो चुकी है तो उसकी गारंटी का क्या मतलब है. इस क्रम में उन्होंने कुछ कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया. कर्नाटक विधानसभा चुनावों के लिए बूथ स्तर पर पार्टी के प्रचार अभियान को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया. जान लें कि कर्नाटक चुनावों के लिए कांग्रेस ने सत्ता में आने पर जनता को गारंटी की घोषणा की है.

कांग्रेस सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली देगी

कांग्रेस ने सभी घरों को 200 यूनिट मुफ्त बिजली (गृह ज्योति), हर परिवार की महिला मुखिया (गृह लक्ष्मी) को 2,000 रुपये मासिक सहायता, स्नातक युवाओं के लिए 3,000 रुपये और डिप्लोमा धारकों (18 से 25 वर्ष आयु वर्ग) को दो साल के लिए 1,500 रुपये (युवानिधि) देने का वादा किया है. पीएम ने भाजपा कार्यकर्ता के एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुफ्तखोरी के कारण राज्य कर्ज में डूबे हुए हैं. उन्होंने जोर देकर कहा कि देश और सरकारों को इस तरह नहीं चलाया जा सकता.

राजनीति को  सत्ता और भ्रष्टाचार का साधन बना दिया गया

हमारे देश में कुछ राजनीतिक दलों ने राजनीति को सिर्फ सत्ता और भ्रष्टाचार का साधन बना दिया है और इसे हासिल करने के लिए वह साम, दाम, दंड, भेद हर तरह का तरीका अपना रहे हैं. इन राजनीतिक दलों को देश के भविष्य की और आने वाली पीढ़ियों की कोई चिंता नहीं है. उन्होंने कहा, मुफ्त की रेवड़ी की राजनीति की वजह से कई राज्य इतना बेतहाशा खर्च अपनी दलगत राजनीति की भलाई के लिए कर रहे हैं. राज्य कर्ज में डूबते चले जा रहे हैं और आने वाले पीढ़ियों का भी वह खाये जा रहे हैं. देश ऐसे नहीं चलता, सरकार ऐसे नहीं चलती है.

सरकार को पीढ़ियां बनाने के लिए भी काम करना होता है

सरकार को पीढ़ियां बनाने के लिए भी काम करना होता है. कांग्रेस पर रेवड़ी संस्कृति’ को लेकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि उसने हिमाचल और राजस्थान जैसे राज्यों में भी चुनाव जीतने पर गांरटी की घोषणा की थी लेकिन आज भी दोनों राज्यों के लोग इसका इंतजार ही कर रहे हैं. उन्होंने कहा, रेवड़ी बांटने वाले आपको मूर्ख बनाने की कोशिश करते हैं. आप अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए सोचिए. कांग्रेस मतलब झूठ की गारंटी. मतलब भ्रष्टाचार की गारंटी. भाई-भतीजावाद की गारंटी. खबर है कि प्रधानमंत्री शनिवार से राज्य का दो दिवसीय दौरा करेंगे. इस दौरान उनका छह जनसभाओं को संबोधित करने और दो रोड शो करने का कार्यक्रम है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही