Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक : प्रमुख लिंगायत संत के खिलाफ पॉक्सो का मामला दर्ज, छात्राओं का यौन शोषण का आरोप

Advertisement
Advertisement
Bengaluru : कर्नाटक के चित्रदुर्ग जिले के एक प्रमुख लिंगायत संत के खिलाफ पॉक्सो (यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण) का मामला दर्ज किये जाने की खबर है. जानकारी के अनुसार बाल कल्याण समिति (सीडब्ल्यूसी) की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए नजराबाद पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. बताया जाता है कि मैसूर के एनजीओ ओदानदी ने पीड़ितों के साथ सीडब्ल्यूसी के पदाधिकारियों से मुलाकात कर कानूनी कार्रवाई किये जाने की गुहार लगायी थी. इसे भी पढ़ें : प्रयागराज">https://lagatar.in/ganga-yamuna-river-in-spate-in-prayagraj-and-varanasi-crocodile-came-on-the-road/">प्रयागराज

और वाराणसी में गंगा-यमुना नदी उफान पर, मगरमच्छ सड़क पर आया, मर्णिकर्णिका और हरिश्चंद्र घाट पानी में डूबे

आरोपी लिंगायत संत ने राहुल गांधी को लिंगा दीक्षा दी थी

न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस ने पुल‍िस के हवाले से कहा है कि आरोपी लिंगायत संत हाल ही में राहुल गांधी से कर्नाटक दौरे के दौरान मिले थे. स्वामीजी ने उन्हें लिंगा दीक्षा दी थी. खबर है कि स्वामीजी ने मेकेदातु परियोजना शुरू करने की मांग करते हुए पदयात्रा में शामिल हुए थे. सूत्रों के अनुसार मामला चित्रदुर्ग ट्रांसफर होने की संभावना है. पुलिस ने जो जानकारी दी, उसके अनुसार, मठ के हॉस्‍टल में रहने वाली पीड़ित छात्राओं को किसी बहाने लिंगायत संत के कमरे में भेजा जाता था. वहां लड़कियों को नशीला पदार्थ मिले हुए खाने-पीने की चीजें दी जाती थीं और उनका यौन शोषण किया जाता था. पीड़िताओं ने आरोप लगाया है कि मठ में और भी कई लड़कियां हैं जिनका यौन शोषण किया जाता है. इसे भी पढ़ें :  नोएडा">https://lagatar.in/noidas-twin-towers-will-be-demolished-on-sunday-in-the-final-stages-of-preparation-will-be-demolished-in-15-seconds/">नोएडा

के ट्विन टावर रविवार को ढहाये जायेंगे, तैयारी अंतिम चरण में, 15 सेकेंड में हो जायेंगे धराशायी

 एफआईआर में  महिला वार्डन का नाम भी  शामिल  

पुलिस ने मुख्य आरोपी लिंगायत साधु के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एफआईआर में उस महिला वार्डन को भी शामिल किया है, जो कथित तौर पर लड़कियों को भेजा करती थी. इस केस में लड़कियों के यौन शोषण को बढ़ावा देने के आरोपी मठ के एक जूनियर स्वामीजी सहित दो अन्य कर्मचारी भी शामिल हैं. wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही