Search

 
 
 

कर्नाटक : प्रियंका गांधी ने श्रृंगेरी मंदिर में दर्शन किये, रोड शो किया, कहा, भाजपा ने राज्य को लूटा है....

 
Bengaluru : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज बुधवार को यहां हिरियूर में विशाल रोड शो किया तथा कर्नाटक में 10 मई को होने जा रहे विधानसभा चुनाव में अपने पार्टी के पक्ष में लोगों का समर्थन मांगा. विशेष रूप से डिजायन किये गये वाहन में खड़ीं प्रियंका ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया. सड़कों पर और आसपास के भवनों पर बड़ी संख्या में खड़े लोगों ने उनका अभिवादन एवं स्वागत किया.                                 नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के लिए यहां क्लिक करें 
जब सड़कों पर उनका वाहन गुजर रहा था, तब उसके पीछे बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता कांग्रेस के झंडे लेकर चल रहे थे और वे कांग्रेस पार्टी की जय, प्रियंका गांधी की जय, राहुल गांधी की जय’ जैसे नारे लगा रहे थे. पार्टी समर्थक ढोल-नगाड़े भी बजा रहे थे. प्रियंका गांधी के साथ पार्टी महासचिव रणदीप सिंह सुरजेवाला एवं स्थानीय पार्टी नेता थे. रोडशो के आखिर में उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी चुनाव कर्नाटक के लिए महत्वपूर्ण है.

प्रियंका गांधी ने कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की

उन्होंने उनसे कांग्रेस के पक्ष में वोट डालने की अपील की. महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को प्रमुखता से उठाते हुए उन्होंने कहा कि कर्नाटक की भाजपा सरकार ने पीएआई भर्ती, ठेकेदारों से कमीशन(40 फीसद) मांगने जैसे घोटालों से राज्य के लोगों को ‘लूटा. उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस को विजयी बनाइए, कर्नाटक को जिताइए. इस चुनाव में अपने भविष्य, अपने बच्चों के भविष्य एवं अपने राज्य के भविष्य के लिए मतदान कीजिए.

प्रियंका ने श्रृंगेरी में एक मंदिर में दर्शन किये

प्रियंका ने  श्रृंगेरी में एक मंदिर में दर्शन किये, कहा कि मैं शारदा देवी की पूजा करके आ रही हूं. वहां मैं शंकराचार्य से मिली. उन्होंने मुझसे पूछा कि इंदिरा गांधी ने यहां से चुनाव लड़ा था या नहीं? मैंने कहा कि हां वह चिकमगलुरू से चुनाव लड़ी थीं. उन्होंने मुझे आशीर्वाद दिया. मैंने अपने भाई के लिये आशीर्वाद मांगा, उन्होंने आशीर्वाद दिया कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले जिले के बालेहोनूर में कांग्रेस द्वारा आयोजित एक जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, उन्होंने (शंकराचार्य ने) मुझे बताया कि मेरे पिता (दिवंगत राजीव गांधी) भी यहां आए थे, इंदिरा जी भी यहां आई थीं और जब इंदिरा जी यहां आई थीं तब वह उनके लिए संघर्ष का समय था.

राहुल गांधी की संसद सदस्यता जाने को झूठा मामला बताया 

चिकमगलुरू जिले के लोगों के साथ भावनात्मक संबंध जोड़ने का प्रयास करते हुए कहा कि यह अब परिवार के लिए संघर्ष का समय है, ठीक उसी तरह जैसे उनकी दादी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने किया था जब वह करीब 45 साल पहले यहां आ थीं. अपने भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को संसद की सदस्यता से अयोग्य ठहराये जाने की ओर इशारा करते हुए उन्होंने इसे झूठा मामला बताया जैसा इंदिरा गांधी के साथ हुआ था. उन्होंने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान और लोगों के आशीर्वाद से कांग्रेस उम्मीदवार विजयी होंगे क्योंकि वे सच्चाई के लिए लड़ रहे हैं. [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही