Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक : राहुल गांधी मोदी सरकार पर हुए हमलावर, कहा, देश की पूंजी कुछ लोगों को सौंप दी गयी है, इशारा किधर...

Bengaluru : आज अडानी-अंबानी पर हजारों करोड़ रुपये का कर्ज है. उन्हें बैंक आसानी से लोन दे देते हैं. बड़े आराम उनके लोन माफ भी कर दिये जाते हैं. लेकिन गरीब किसानों को यह सुविधा नहीं है. कांग्रेस नेता राहुल गांधी सोमवार से कर्नाटक में यह बात कही. उन्होंने गरीबी-अमीरी के भेदभाव का उदाहरण देते हुए कहा, देश में समानता का होना जरूरी है. कहा कि अगर आप बड़े उद्योगपतियों के बैंक लोन माफ करते हैं, तो किसानों का कर्ज भी माफ करने होगे. राहुल गांधी ने यहां जीएसटी, महंगाई, गैस सिलेंडर, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर भी चर्चा की.   नेशनल">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">नेशनल

खबरों के यहां क्लिक करें
बता दें कि राहुल गांधी आज सोमवार से कर्नाटक के दो दिवसीय चुनावी दौरे पर हैं. वे आज बेलगावी के रामदुर्ग में गन्ना किसानों को संबोधित कर रहे थे. आरोप लगाया कि केंद्र की मोदी सरकार का पूरा ध्यान एक-दो उद्योगपतियों पर है. किसान हाशिए पर हैं.

कांग्रेस की सरकार बनने पर जीएसटी में बदलाव होगा

राहुल गांधी ने किसानों को समझाया कि अगर राज्य में कर्नाटक की सरकार बनती है तो किसानों को उनकी फसल के उचित दाम मिलेंगे. कहा कि महंगाई लगातार बढ़ रही है. गैस सिलेंडर, पेट्रोल- डीजल की कीमतें बढ़ रही हैं लेकिन आपकी जेब में पैसा कितना आता है?राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार द्वारा सिर्फ प्रभावशाली लोगों की मदद के लिए जीएसटी लाया गया था. कहा कि जीएसटी इतना जटिल है कि बहुत से लोग इसे ठीक से समझ नहीं पाते. छोटे व्यवसायी तबाह हो गये हैं. राहुल गांधी ने  आश्वासन दिया कि अगर कांग्रेस केंद्र में सत्ता में आयेगी तो जीएसटी में बदलाव लायेगी.

सिर्फ एक ही टैक्स देना होगा, वह भी न्यूनतम होगा

सिर्फ एक ही टैक्स देना होगा. वह भी न्यूनतम होगा. राहुल गांधी ने प्रधाननमंत्री मोदी पर हल्ला बोलते हुए कहा कि उन्होंने देश के उद्योगों को कुछ उद्योगपतियों को सौंप दिया है. सारी पूंजी कुछेक लोगों के हाथों में चली गयी है. उनका इशारा अडानी-अंबानी की ओर था. राहुल गांधी ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें कम हुई हैं लेकिन देश में , पेट्रोल- डीजल की दरें बहुत अधिक हैं.सिर्फ दो से तीन उद्योपतियों को ही लाभ हो रहा है. कहा कि यूपीए सरकार गरीबों के लिए मनरेगा लायी थी हमने गरीबों और किसानों के लिए काम किया. राहुल गांधी ने उम्मीद जताई कि कांग्रेस कर्नाटक चुनाव जीतेगी. कहा कि हम 150 सीटों पर जीत हासिल करेंगे. भाजपा 40 सीटों पर सिमट जायेगी   [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही