Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक राज्यसभा चुनाव : सांसद नसीर हुसैन पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने का आरोप, भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ तिरंगा यात्रा निकाली

Advertisement
Advertisement
Bengaluru : कर्नाटक राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवारों की जीत के बाद राज्यसभा सांसद सैयद नसीर हुसैन और उनके समर्थकों द्वारा कथित तौर पर पाकिस्तान समर्थक नारे लगाये जाने से सियासी बवाल मच गया है. इसे लेकर भाजपा ने कांग्रेस से स्पष्टीकरण की मांग करते बेंगलूरू में विधान सौध के बाहर प्रदर्शन किया. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

नसीर हुसैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए

कर्नाटक भाजपा ने कांग्रेस के खिलाफ बेंगलुरु में तिरंगा यात्रा निकाली. इस मामले में कर्नाटक विधानसभा अध्यक्ष यूटी खादर ने कहा कि हम विधान सौध में पाकिस्तान समर्थक नारे लगने के लिए सैयद नसीर हुसैन और उनके समर्थकों की निंदा करते हैं. कहा कि नसीर हुसैन के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए. साथ ही कहा कि यह अध्यक्ष के अधिकार क्षेत्र से बाहर है. विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि वे इसकी जांच करने के लिए सीएम और गृहमंत्री के साथ चर्चा करेंगे.

सैयद नसीर हुसैन और उनके समर्थकों के खिलाफ  भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई 

जान लें कि विधान सौधा में पाकिस्तान समर्थक नारे लगाने के आरोप में सैयद नसीर हुसैन और उनके समर्थकों के खिलाफ कर्नाटक भाजपा ने शिकायत दर्ज कराई है. कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, सिर्फ भाजपा ने ही नहीं, मीडिया ने भी आरोप लगाये हैं कि किसी व्यक्ति ने पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाये हैं. कहा कि ऐसे व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए.

प्रियांक खड़गे ने कहा, भाजपा अपनी हार के बाद से हताशा में है

भाजपा द्वारा स्पष्टीकरण की मांगे जाने पर कांग्रेस नेता प्रियांक खड़गे ने कहा, भाजपा अपनी हार के बाद से हताशा में है, ऑडियो में ऐसा कुछ नहीं पाया गया है. कहा कि पार्टी(कांग्रेस) ने ऑडियो का फॉरेंसिक कराया है, जिसमें कुछ नहीं पाया गया. कर्नाटक के मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा, अगर यह सच है, तो इस पर कार्रवाई होनी चाहिए. भाजपा इसे एक गंभीर मुद्दा बना रही है. कहा कि कोई भी इस तरहा की नारेबाजी का समर्थन नहीं करता,

विधान सौध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गयी 

खबर है कि भाजपा ने मंगलवार देर रात हुसैन के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए कांग्रेस नेता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है. विधान सौध पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराने वालों में भाजपा एमएलसी एन. रविकुमार, विधायक व मुख्य सचेतक डोड्डानगौड़ा पाटिल शामिल हैं. पुलिस भी मामले की जांच में लग गयी है. इस मामले में राज्यसभा सांसद नसीर हुसैन ने वीडियो जारी कर सफाई दी. कहा कि जबतक वे वहां मौजूद थे, वहां ऐसे कोई नारे नहीं लगाये गये. अगर ऐसा हुआ है तो मामले की जांच कराई जायेगी. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही