Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक सेक्स स्कैंडल : पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते व जेडीएस सांसद प्रज्वल रेवन्ना पार्टी से निलंबित

 Bengaluru : महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने के आरोपी जद (एस) सासंद प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी ने निलंबित कर दिया है. यह जानकारी जनता दल (सेक्युलर) के नेता व कर्नाटक के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी ने दी. प्रज्वल रेवन्ना कुमारस्वामी के भतीजे और पूर्व पीएम एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं. वे हासन से सांसद हैं. साथ ही इसी सीट से वे लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के उम्मीदवार हैं. इस मुद्दे पर कांग्रेस सहित अन्य दल भाजपा और उसके सहयोगी जद (एस) पर लगातार हमलावर हैं.                                   ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

 नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

राज्य सरकार ने एसआईटी का गठन किया  

प्रज्वल रेवन्ना की अश्लील वीडियो क्लिप्स जब से वायरल हुई हैं. उनके निलंबन की मांग की जा रही थी. इस मामले में जद (एस) बैकफुट पर था. अब खबर आयी है कि एसआईटी जांच पूरी होने तक के लिए पार्टी से उसे निलंबित कर दिया है. जद (एस) की कोर कमेटी की बैठक में यह फैसला किया गया है. जद (एस) कोर कमेटी की बैठक में शामिल सदस्य जीटी देवेगौड़ा ने कहा कि राज्य सरकार ने इस मामले में एसआईटी का गठन किया है. हम इसका स्वागत करते हैं. उन्होंने मीडिया में जारी किये गये बयान में कहा कि जांच पूरी होने तक हम इस मामले में कुछ नहीं बोलेंगे. हम जांच में पूरा सहयोग करेंगे. कहा किसांसद प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से निलंबित करने के संबंध में पूर्व पीएम देवेगौड़ा को सुझाव दिये गये थे. अब रेवन्ना को एसआईटी की जांच रिपोर्ट आने तक सस्पेंड करने का फैसला किया गया है.

प्रज्वल रेवन्ना के घर में काम करने वाली महिला की शिकायत पर मामला दर्ज

पुलिस ने प्रज्वल रेवन्ना के घर में काम करने वाली एक महिला की शिकायत के आधार पर रविवार को प्रज्वल और उनके पिता-जद (एस) विधायक तथा पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न और आपराधिक धमकी देने का मामला दर्ज किया.

प्रज्वल मतदान खत्म होने के बाद देश छोड़कर चले गये  

कर्नाटक की सिद्धरमैया सरकार ने सांसद प्रज्वल रेवन्ना द्वारा सैकड़ों महिलाओं के कथित यौन उत्पीड़न से जुड़े मामले की जांच के लिए विशेष जांच टीम (एसआईटी) गठित की है. कथित तौर पर सैकड़ों महिलाओं के यौन उत्पीड़न में प्रज्वल रेवन्ना की संलिप्तता वाली कुछ वीडियो क्लिप हाल के दिनों में वायरल हुई है. राज्य के मुख्यमंत्री सिद्धरमैया के कार्यालय ने पुलिस के हवाले से कहा है कि प्रज्वल मतदान खत्म होने के बाद देश छोड़कर चले गये हैं. जद (एस) के विधायक और पूर्व मंत्री एचडी रेवन्ना ने कहा कि वह उनकी और उनके बेटे हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना की कथित संलिप्तता वाले यौन उत्पीड़न के मामले की जांच के लिए तैयार हैं.

प्रज्वल रेवन्ना ने पीएम मोदी के साथ मंच साझा किया

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कथित सेक्स स्कैंडल को लेकर प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह पर सोमवार को निशाना साधा कहा कि आरोपी सांसद प्रज्वल रेवन्ना महिलाओं पर अत्याचार कर देश छोड़ने में कैसे कामयाब हो गये? कलबुर्गी जिले में एक चुनावी रैली में प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री पर आरोप लगाया कि वह महिलाओं के खिलाफ अत्याचार करने वालों को बचा रहे हैं. कहा कि प्रज्वल रेवन्ना ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ मंच साझा किया. मोदी ने उसके लिए वोट मांगे. सने हजारों महिलाओं पर अत्याचार किया. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही